फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM held a meeting of the Peace and Harmony Committee in the Annexe Building.

Gorakhpur News: किसी भी प्रकार के अफवाहों पर न दें ध्यान..अवरोध करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 22 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
DM held a meeting of the Peace and Harmony Committee in the Annexe Building.
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने बृहस्पतिवार को बकरीद व आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि बकरीद को लेकर किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें। अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए पूरी तरह तैयार है। त्यौहार आपसी मेल मिलाप एंव शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से परंपरागत सौहार्द्र बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों की ओर से साफ-सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पशु बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्या एवं सुझावों से अवगत कराया। इस पर डीएम ने सभी को आश्वस्त किया। नमाज स्थलों, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुर्बानी खुले स्थलों में न करें बल्कि निर्धारित स्थलों पर ही की जाए। कुर्बानी के बाद अपशिष्ट पदार्थों को इधर-उधर न फेंककर नगर निगम की गाड़ियों व निर्धारित स्थलों पर ही डालें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो। छुट्टा पशुओं के विचरण पर पूर्णतया लगाम लगाएं। नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रहेगी। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को दें।


इस अवसर पर एसपी सिटी निमिष पाटील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, एसपी नार्थ, एसपी साउथ, सिटी मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed