Gorakhpur News: गोरखपुर में डीएम ने दिया था छुट्टी का आदेश, स्कूल ने नहीं माना
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि स्कूल खुले रहने की सूचना मिलते ही एक टीम को विद्यालय पर भेजा गया। स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दिशा-निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द पिलर्स पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस ने डीएम के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए मंगलवार को कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा कराई। कड़ाके की ठंड के बावजूद विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना पड़ा। जब इसकी शिकायत डीआईओएस से की गई तो स्कूल प्रबंधन ने जांच करने गए अधिकारियों को भी स्कूल गेट के अंदर जल्दी घुसने नहीं दिया।
हालांकि, बाद में स्कूल प्रबंधन ने गलती को स्वीकार करते हुए बच्चों को प्री-बोर्ड परीक्षा के नाम पर स्कूल बुलाने की बात को स्वीकारा। डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए एक दिन पूर्व ही डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले के कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यालयों को सात जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। मगर, पिलर्स स्कूल प्रबंधन की ओर से डीएम के आदेश को दरकिनार करते हुए कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड परीक्षा और नियमित कक्षाओं में शामिल होने के लिए मंगलवार को स्कूल पहुंचने का निर्देश दिया गया। बाकायदा स्कूल प्रबंधन की ओर से इसे लेकर संदेश सोमवार की रात विद्यार्थियों के ग्रुप पर डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म की बजाय सिविल यूनिफार्म में स्कूल आने की छूट भी प्रदान की गई ।
आधा घंटा गेट पर खड़े रहे अधिकारी
स्कूल प्रबंधन के रवैये से नाराज कुछ अभिभावकों ने स्कूल के ग्रुप में शेयर किए गए संदेश के स्क्रीनशॉट को डीआईओएस को भेजकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद डीआईओएस ने आनन-फानन में शिक्षा विभाग की एक टीम को द पिलर्स स्कूल सिविल लाइंस की शाखा पर भेजा। मगर, यहां भी स्कूल प्रबंधन ने मनमाना रवैया अपनाते हुए अधिकारियों को स्कूल में घुसने नहीं दिया। काफी देर इंतजार करने बाद अधिकारी गेट के अंदर दाखिल हुए।
द पिलर्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ऊषा बरतरिया ने कहा कि शीतलहर की वजह से कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यालय सात जनवरी तक बंद हैं, इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को नहीं मिल सकी थी। बच्चों को परीक्षा कराकर तुरंत घर भेज दिया गया है। आगे छुट्टी को लेकर सूचनाएं मिलती रहें, इसके लिए डीआईओएस कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप से स्कूल प्रबंधन को आज जुड़वाया गया है।
डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि स्कूल खुले रहने की सूचना मिलते ही एक टीम को विद्यालय पर भेजा गया। स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दिशा-निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।