फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM came out to check truth of pothole free road campaign

गोरखपुर: गड्ढामुक्त सड़क अभियान का सच जांचने निकले डीएम, सामने आया ये सच

Wed, 19 Jan 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jan 2022 11:28 AM IST
सार

विश्वविद्यालय चौराहा, लोनिवि कार्यालय के पास बसें खड़ी देख जताई नाराजगी।
 

विज्ञापन
DM came out to check truth of pothole free road campaign
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गड्ढामुक्त सड़क अभियान का सच जांचने निकले, डीएम विजय किरन आनंद के सामने शहर में जाम का सच सामने आ गया। उन्होंने संबंधित विभागों को सुनिश्चित कराने को कहा कि बसें स्टैंड पर ही खड़ी हों।

विज्ञापन

अभियान के भौतिक सत्यापन के लिए मंगलवार को निकले डीएम को शहर की कई सड़कों पर बस संचालकों की मनमानी नजर आई। विश्वविद्यालय चौराहा और लोक निर्माण विभाग के पास, सड़क किनारे कई बसें अवैध तरीके से खड़ी नजर आईं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और यातायात पुलिस समेत, विभिन्न विभागों को इन्हें हटवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, जगह-जगह बेतरतीब खड़ी होने वाली बसों को शहर में जाम के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए डीएम ने एसपी ट्रैफिक को बसों को हटवाने का निर्देश दिया है। वहीं, निरीक्षण के दौरान अधिकतर सड़कें गड्ढामुक्त मिलीं। गोलघर से गुजरने वाले करीब 3.70 किलोमीटर लंबे लखनऊ-गोरखपुर मार्ग, काली मंदिर तिराहे का विस्तारीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से ट्रैफिक सिग्नल एवं रोटरी (गोलंबर) हटाना जरूरी है। डीएम ने एसपी ट्रैफिक को इन्हें भी हटवाने का निर्देश दिया। रोटरी को शिफ्ट करने के लिए, नगर आयुक्त, लोनिवि के एक्सईएन निर्माण खंड भवन को अनापत्ति प्रमाणपत्र देंगे।

निरीक्षण के दौरान करीब 8.71 किलोमीटर लंबे एयरपोर्ट से सर्किट हाउस मार्ग पर गड्ढे नहीं मिले। मोहद्दीपुर चौराहे का विस्तारीकरण किया जा रहा है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर एवं विद्युत पोल शिफ्ट नहीं किए गए हैं। डीएम ने पोल एवं ट्रांसफार्मर को तत्काल शिफ्ट करने के लिए कहा। उन्होंने चौराहे के विस्तारीकरण में बाधक एलईडी स्क्रीन हटाने को कहा है।

कुसम्ही-मोतीराम अड्डा मार्ग पर फुटपाथ की ऊंचाई अधिक पाई गई, उसे जल्द ठीक कराने को कहा गया। एयरपोर्ट से जगदीशपुर मार्ग पर आबादी वाले हिस्से में पानी लगने से सड़क टूट जाती है। डीएम ने दो दिनों में इंटरलॉकिंग या सीसी रोड बनाने का निर्देश दिया। सोनबरसा से पिपराइच मार्ग पर दो स्थानों पर पटरी ऊंची होने की वजह से जलभराव की समस्या दिखी। वहां, पटरी को काटकर जलनिकासी की व्यवस्था करने को कहा गया।

इन मार्गों का किया निरीक्षण

सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग, हरखापुर से सिधावल मार्ग, गोरखपुर-पिपराइच मार्ग, पिपराइच से बरगदही मार्ग, गोरखपुर-महराजगंज मार्ग, भटहट माघी बांसस्थान मार्ग एवं गुलरिहा रामनगर मार्ग।
 

छह निजी बसों का चालान, 30 को नोटिस

संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह के नेतृत्व में परिवहन अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को विश्वविद्यालय चौराहे से रेल म्यूजियम तक सड़क पर कब्जा जमाए छह निजी बसों का चालान किया। साथ ही गोरखपुर से बिहार के बीच चलने वाली 30 निजी बसों को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने चालकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को खड़ा करें। बुधवार से सड़क पर खड़ी बसों के खिलाफ बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान चुनाव की तैयारियों के तहत निजी बसों को तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया। एक से दो दिन में निजी बस यूनियन के साथ बैठक कर जाम से निपटने तथा चुनाव में उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यहां जान लें कि निजी बसों के संचालकों की मनमानी फिर बढ़ गई है। निजी बस चालक, गोरखपुर और कचहरी बस स्टेशन परिसर में घुस कर यात्रियों को बैठाने लगे हैं। ये विश्वविद्यालय चौराहे से रेल म्यूजियम तक आधी सड़क पर कब्जा जमाए रहते हैं। इसके चलते 24 घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed