फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diwan and constable arrested for taking bribe of ten thousand rupees

Gorakhpur News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते दीवान और सिपाही गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 06:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Diwan and constable arrested for taking bribe of ten thousand rupees
गोरखपुर। एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को भूमि विवाद के मामले में समझौता कराने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक दीवान व सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। दोनों खोराबार थाने के रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी पर तैनात थे। एंटी करप्शन की टीम ने उनके विरुद्ध कैंट थाने में भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




पकड़े गए दीवान की पहचान गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवा निवासी एनाम खान के रूप में हुई है। सिपाही सूरज सिंह बलिया जिले के फेकना थाना क्षेत्र के लेवरुआ गांव का रहने वाला है। दोनों का इसी मामले में लोगों से विवाद करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, कड़जहां गांव के रहने वाले दीनानाथ ने भूमि विवाद के संबंध में खोराबार के रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी पर 10 दिन पहले शिकायत की थी। इसकी जांच चौकी पर तैनात दीवान एनाम खान और सिपाही सूरज सिंह कर रहे थे। समझौता करने के नाम पर दोनों 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस लाइंस स्थित एंटी करप्शन थाना प्रभारी से की। प्रभारी ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। बुधवार दोपहर एंटी करप्शन के निरीक्षक सुबोध कुमार के साथ दीनानाथ मोतीराम अड्डा चौराहे पर पहुंचा और रुपये देने के लिए उसने दीवान और सिपाही को फोन कर चाय की दुकान पर बुलाया। 15 मिनट बाद दीवान एनाम खान और सिपाही सूरज सिंह दुकान पर पहुंचे।



चाय पीने के दौरान जैसे ही दीनानाथ ने उन्हें रुपये दिए, एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। दीवान और सिपाही के पकड़े जाने की जानकारी थाना प्रभारी खोराबार के साथ ही एसएसपी को देने के बाद टीम उन्हें कैंट थाने ले आई, जहां पूछताछ करने के साथ ही केस दर्ज कर कराया गया। दोनों को निलंबित भी कर दिया गया है।




वर्जन-



एंटी करप्शन की टीम ने दीवान और सिपाही को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed