{"_id":"613b43458ebc3e31e62f950f","slug":"divyanshi-became-female-police-station-head-for-a-day-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: दिव्यांशी बनीं एक दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष, सुनी लोगों की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: दिव्यांशी बनीं एक दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष, सुनी लोगों की फरियाद
Fri, 10 Sep 2021 05:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:06 PM IST
सार
पंडित दीन दयाल इंटर कालेज की छात्रा है दिव्यांशी, मिशन शक्ति के तहत बेटियों का बढ़ा रहे हौसला।
विज्ञापन
एक दिन की थानेदार बनी छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में मिशन शक्ति के तहत बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शुक्रवार को शहर के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दिव्यांशी को एक दिन के लिए महिला थाने की कमान सौंपी गई। इस बीच दिव्यांशी ने थाने में महिलाओं की समस्याओं को सुना। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मिशन शक्ति में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को महिला मिशन शक्ति के तहत महिला थाने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडीत दीन दयाल इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दिव्यांशी चौधरी को एक दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। महिला थानाध्यक्ष बनने के बाद दिव्यांशी चौधरी ने सर्व प्रथम रक्षा देवी पत्नी विकास निवासी सेक्टर नंबर एक आरके पुरम दिल्ली की समस्याओं को सुना। दोनो पक्षों की समस्याओं को सुनने के बाद समाधान के लिए समुचित सुझाव दी।
विज्ञापन
दूसरा फरियाद सेरून निशा पत्नी हजरत अली निवासी रामपुर बलडीहा बेलवा थाना घुघली का रहा। दिव्यांशी ने बताया कि पुलिस का कामकाज एक दिन करने को मिला। काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। इससे आत्मविश्वास में बढोत्तरी हुई है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा, उमा देवी, सत्यवती सिंह, आर एस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन