फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Divyansh Ranjan abhir of Gorakhpur became flying officer

गोरखपुर: फ्लाइंग ऑफिसर बने दिव्यांश रंजन आभीर, बोले- 'ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण'

Sat, 29 May 2021 06:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 06:40 PM IST
सार

नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे खड़गवासला में आयोजित पासिंग आउट परेड में पार किया अंतिम चरण, जिले के लिए गर्व की बात।

विज्ञापन
Divyansh Ranjan abhir of Gorakhpur became flying officer
पासिंग आउट परेड में दिव्यांश रंजन आभीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां खानीपुर इलाके के दिव्यांश रंजन आभीर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। शनिवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे खड़गवासला के 140वें कोर्स के पासिंग आउट परेड में अंतिम चरण को पार करके यह उपलब्धि हासिल की। शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद देश को 313 निगेहबान मिल गए।

विज्ञापन


गोरखपुर के सहजनवां के खानीपुर निवासी दिव्यांश ने 2017 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा पास की थी। इसके बाद दिव्यांश ट्रेनिंग के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे खड़गवासला पहुंचे। 140वीं कोर्स की तीन साल की ट्रेनिंग और पासिंग आउट परेड के बाद शनिवार को भारतीय वायु सेना का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन


दिव्यांश ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। भारतीय वायु सेना का हिस्सा होना उनके जीवन का सबसे बड़ा ख्वाब था जो आज पूरा हुआ है। दिव्यांश ने दसवीं तक की पढ़ाई सेंट्रल एकेडमी तारामंडल में की। इसके बाद गोंडा स्थित बालाजी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की डिग्री हासिल की। फिर उनका एनडीए में चयन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुभाष चंद्र यादव, मां गीता यादव और सेंट्रल एकेडमी के शिक्षकों को दिया है। दिव्यांश के पिता सुभाष चंद्र यादव भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के तौर पर काम करते हैं। वहीं मां गीता यादव उच्चतर प्राथमिक विद्यालय भरोहिया, खजनी में शिक्षिका हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed