फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal Pokhara Kathmando highway closed due to landslide passengers stranded

बारिश का असर: भूस्खलन से नेपाल में पोखरा-काठमांडो राजमार्ग बंद, यात्री फंसे

Mon, 31 Jul 2023 10:50 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Jul 2023 10:50 AM IST
सार

डीएसपी विजय राज पंडित ने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़े बड़े पत्थर आ गए हैं। इन्हें हटाने में समय लगेगा। शनिवार को भूस्खलन के बाद रास्ता खुल गया था, लेकिन बारिश होने के कारण फिर से भूस्खलन होने लगा है। इस कारण सड़क पर मिट्टी और पत्थर गिर रहे हैं। यही वजह है कि यातायात के साथ-साथ सिद्धबाबा सुरंग का निर्माण कार्य भी बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Nepal Pokhara Kathmando highway closed due to landslide passengers stranded
नेपाल के मुगलिंग में भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में बारिश के कारण रोजाना सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। रविवार को मुंगलिग काठमांडो और बुटवल पाल्पा राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए। इस कारण मालवाहक वाहन सहित कई यात्री फंसे गए हैं। फंसने वालों में कई भारतीय पर्यटक भी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि भारत से करीब 900 पर्यटक रोजाना नेपाल आते-जाते हैं।

विज्ञापन


चितवन जिला पुलिस कार्यालय अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे इच्चकामना ग्रामीण नगर पालिका-6 कालीखोला में भूस्खलन के कारण सड़क दोनों दिशाओं से अवरुद्ध हो गई। सड़क विभाग के समन्वय से क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय मुंगलिग से पुलिस निरीक्षकों की टीम तैनात की गई है। राजमार्ग पर गिरे पत्थरों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, निर्माणाधीन सिद्धबाबा सुरंग में भूस्खलन के बाद सिद्धार्थ हाईवे बंद हो गया है। बुटवल के पास निर्माणाधीन सिद्धबाबा सुरंग के ऊपरी हिस्से से भूस्खलन होने से राजमार्ग अवरुद्ध हुआ है। उक्त राजमार्ग तानसेन-बुटवल सड़क खंड के भीतर टीनाउ ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर 3, डोभन में बांध के पास से भूस्खलन होने के बाद से रविवार सुबह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में हादसा: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो कावड़ियों की मौत, दो झुलसे

डोभन पुलिस के अनुसार, पहले भूस्खलन के कारण सड़क को वन-वे किया गया था। बाद में मलबा अधिक गिरने से राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। सुरंग परियोजना के तहत मशीनों का उपयोग करके मलबा को हटाकर मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

डीएसपी विजय राज पंडित ने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़े बड़े पत्थर आ गए हैं। इन्हें हटाने में समय लगेगा। शनिवार को भूस्खलन के बाद रास्ता खुल गया था, लेकिन बारिश होने के कारण फिर से भूस्खलन होने लगा है। इस कारण सड़क पर मिट्टी और पत्थर गिर रहे हैं। यही वजह है कि यातायात के साथ-साथ सिद्धबाबा सुरंग का निर्माण कार्य भी बाधित हो गया है। सुबह से ही हाईवे जाम है और पहाड़ पर निकले यात्री फंसे हुए हैं। इनमें काफी संख्या में भारतीय पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed