Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion implemented in Golghar due to drain construction, vehicles will pass through alternative route.

Gorakhpur News: नाला निर्माण के चलते गोलघर में डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

Sun, 03 May 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Diversion implemented in Golghar due to drain construction, vehicles will pass through alternative route.
गोरखपुर। गोलघर चौराहा से कचहरी चौराहा के बीच नाला निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, काली मंदिर तिराहा से गोलघर चौराहा होकर कचहरी चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन अब गोलघर चौराहा से बाएं मुड़कर जीएमपीओ तिराहा, हरिओम नगर तिराहा, तमकुही तिराहा होते हुए आंबेडकर चौराहा या कचहरी चौराहा की ओर जाएंगे। इसी मार्ग से वाहन अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की तरफ वाहनों का आवागमन पूर्ववत सुचारू रूप से जारी रहेगा और इस मार्ग पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके और नाला निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed