फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion: Distance to Lucknow increased, now fare also increased

डायवर्जन: लखनऊ की दूरी बढ़ी, अब किराया भी बढ़ाया

Sun, 28 Jan 2024 04:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Diversion: Distance to Lucknow increased, now fare also increased
लखनऊ के छह से सात घंटे के सफर में लग रहे हैं नौ से 10 घंटे
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बढ़ाया 20 रुपये किराया, डायवर्जन से घटी यात्रियों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हुए डायवर्जन ने रोडवेज यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां लखनऊ की दूरी 50 किमी तक बढ़ गई, वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम ने किराया भी बढ़ा दिया है। दिक्कतों के कारण यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है।
22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला कार्यक्रम को लेकर 19 जनवरी से डायवर्जन चल रहा है। 22 जनवरी तक रोडवेज की बसें गोरखपुर से जीयनपुर होते हुए लखनऊ के लिए संचालित हो रही थीं। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद हुई भीड़ के कारण डायवर्जन बढ़ा दिया गया और 23 जनवरी से रोडवेज की बसें गोरखपुर से बस्ती, टांडा, अकबरपुर होते हुए लखनऊ जाने लगीं।
विज्ञापन

इससे लखनऊ की दूरी 50 किमी तक बढ़ गई। लखनऊ की जो दूरी छह से सात घंटे में तय होती थी, वह डायवर्जन कारण अब नौ से 10 घंटे में तय हो रही है। ऐसे में एक तो ठंड और दूसरे में डायवर्जन से बढ़ी दूरी के कारण रोडवेज यात्रियों की संख्या में 30 से 40 फीसदी की कमी आ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें ज्यादा जरूरी है, वहीं यात्री इन दिनों लखनऊ का सफर कर रहे हैं। रोडवेज बस स्टेशन पर लखनऊ की बसों में यात्री बहुत ही कम दिख रहे हैं, जबकि बस स्टेशन पर सबसे ज्यादा लखनऊ के ही यात्री होते हैं।


---------

20 रुपये किराया बढ़ाया
एक तरफ जहां यात्री दूरी बढ़ने से दिक्कतों का सामना कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम ने घाटे को कम करने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर 20 रुपये किराया बढ़ा दिया। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा है।

-----------
यात्री बोले


लखनऊ पीजीआई में इलाज चलता है, तीन महीने में वहां दिखाने जाता है। डायवर्जन के कारण एक दिन पहले निकल रहा हूं, ताकि सोमवार को किसी तरह की दिक्कत न हो।
अभय, यात्री

कानपुर जाना है, बस में बैठा तो परिचालक ने 20 रुपये अधिक किराया लिया। परिचालक ने बताया कि डायवर्जन के कारण रोडवेज ने किराया में बढ़ातरी की है।
नीरज, यात्री

वर्जन
बसों के डायवर्जन से रोडवेज यात्रियों की संख्या कम हो गई है, इससे रोडवेज की आय पर भी असर पड़ा है। दूरी बढ़ने पर किराए में 20 रुपये की वृद्धि की गई है।
-महेश चंद्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed