फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   district made it to six categories of state-level ranking of population stability fortnight

कोरोना महामारी के बीच गोरखपुरवासियों के लिए आई अच्छी खबर, इस मामले में आगे रहा गोरखपुर

Fri, 04 Sep 2020 06:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Sep 2020 06:47 PM IST
सार

  • जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग के छह श्रेणियों में जिले ने जगह बनाई
  • जंगल कौड़िया, खोराबार, चरगांवा, खजनी, सहजनवां और बांसगांव का बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
district made it to six categories of state-level ranking of population stability fortnight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच भी जिले ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में कुल नौ सेवाओं में से छह सेवाओं में जनपद टॉप टेन में है। इस उपलब्धि में जंगल कौड़िया, खोराबार, चरगांवा, खजनी, सहजनवां और बांसगांव ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान विशेष रहा है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने इसे लेकर आरसीएच डॉ. नंद कुमार, सभी चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, स्टाफ नर्स, आशा, एएनएम, उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) और पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) की भूमिका की सराहना की है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि परिवार नियोजन के अस्थायी साधन पीपीआईयूसीडीर में तीसरा स्थान, इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव पिल्स (ईसीपी) में तीसरा स्थान, महिला नसबंदी में चौथा स्थान, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया के इस्तेमाल के मामले में पांचवा स्थान, त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा इस्तेमाल के मामले में आठवां स्थान और कंडोम के इस्तेमाल के मामले में जिले प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि यह रैकिंग जिले में 11 जुलाई से 31 जुलाई के बीच की है। डॉ. नंद कुमार ने बताया कि इस अवधि में जिले में 1.9 लाख लोगों ने कंडोम, 12345 लोगों ने ओरल कंट्रासेप्टिव पिल्स (ओसीपी), 1323 ने अंतरा इंजेक्शन, 7940 ने साप्ताहिक गोली छाया, 7247 ने ईसीपी, 1099 ने पीपीआईयूसीडी, 1372 ने आईयूसीडी, 334 ने महिला नसबंदी जबकि दो लोगों ने पुरुष नसबंदी कराया।

बताया कि महिला नसबंदी में जंगल कौड़िया और खोराबार ब्लॉक, आईयूसीडी में चरगांवा ब्लॉक, पीपीआईयूसीडी, अंतरा एवं छाया में खजनी ब्लॉक, ओसीपी में जंगल कौड़िया ब्लॉक, कंडोम में सहजनवां ब्लॉक और ईसीपी में बांसगांव ब्लॉक का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed