फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District level junior football and handball competitions were organised.

फुटबॉल : रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बनी विजेता

Sat, 14 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
District level junior football and handball competitions were organised.
- जिला स्तरीय जूनियर फुटबाॅल व हैंडबाल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
विज्ञापन


गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय जूनियर आयु वर्ग की फुटबाॅल और हैंडबाॅल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
फुटबाॅल बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर और जनता इंटर कॉलेज चरगांवा के बीच खेला गया। इसमें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 2-0 गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में जनता इंटर कॉलेज चरगांवा ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज को 1-0 और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने सहारा स्पोर्ट्स क्लब को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने सेंट माउंट बी को 15-06 से, सोना देवी इंटर कॉलेज ने इंद्रसना इंटर कॉलेज को 13-07 से, सेंट माउंट स्कूल ए ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बी को 12-09 से और वंशराज इंटर कॉलेज ने विद्या मंदिर स्कूल को 10-08 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जुबली इंटर कॉलेज को 15-07 से, माउंट एडी पब्लिक स्कूल ने दयानंंद इंटर कॉलेज को 10-04 से, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ने सोना देवी इंटर कॉलेज को 10-06 से और सैयद मोदी स्टेडियम की टीम ने स्मारक इंटर कॉलेज को 15-08 अंकों से पराजित किया। इस अवसर पर रणंजय सिंह, मनीष सिंह, अरविंद यादव, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed