फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District Hospital: Shortage of medicines, patients are getting troubled

जिला अस्पताल : दवाओं की कमी, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Shortage of medicines, patients are getting troubled
- एक साल से सीमित दवाओं में चल रहा काम, विभाग में नही है खांसी का सिरप
विज्ञापन

- आयुर्वेद विभाग की ओपीडी में आते हैं प्रतिदिन 50 से 60 मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक विभाग की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ घुटने के दर्द के मरीज आ रहे हैं। आयुर्वेद के प्रति अभी बहुत से लोगों का भरोसा बना हुआ है लेकिन दवाओं की कमी से परेशानियां बढ़ गई हैं। विभाग में डॉक्टर तो मौजूद हैं लेकिन जरूरी दवाएं पूरी नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं।

ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द, गठिया और कोल्ड डायरिया जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। इन रोगों से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में मरीज आयुर्वेदिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को आयुर्वेदिक विभाग की ओपीडी में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन 25 से 30 मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें इन समस्याओं से ज्यादा दिक्कत होती है। पिछले एक साल से सीमित दवाओं के सहारे ओपीडी संचालित की जा रही है। ठंड के इस मौसम में खांसी का सिरप भी खत्म हो चुका है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अजवाइन और सोंठ का करें प्रयोग, वादी भोजन से करें परहेज
डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि ठंड में वादी भोजन पाचन क्रिया को खराब कर देता है। बैंगन, कद्दू, कटहल, अरबी, मटर और उड़द की दाल से परहेज करना चाहिए। अजवाइन और सोंठ का प्रयोग लाभकारी है। बुजुर्गों को जोड़ों को गर्म कपड़ों से ढककर रखना चाहिए और दही, छाछ व खट्टे पदार्थों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed