कोरोना की चुनौती: संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, इन अस्पतालों में भी होगी ये खास सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के मरीज भले ही जिले में अब तक न मिले हों लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिले में आइसोलेशन और क्वारंटीन वार्ड बढ़ाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के अलावा अब सीएचसी, पीएचसी में भी आइसोलेशन और क्वारंटीन वार्ड बनाए जा रहे हैं।
प्रशासन 26 प्राइवेट अस्पतालों से भी संपर्क कर आइसोलेशन और क्वारंटीन वार्ड बनाने में जुटा हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे का भी सहयोग लिया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य महकमा और जिला प्रशासन की ओर से करीब 12 हजार से अधिक लोगों को अब तक होम क्वारंटीन किया जा चुका है।
आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन वार्डों की संख्या
- 30 बेड का कोरोना अस्पताल सीएचसी पर बनाया गया
- जिला अस्पताल में एक 23 बेड का आइसोलेेशन वार्ड, तीन बेड का क्वारंटीन वार्ड
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 60 बेड आइसोलेशन वार्ड
- 100 बेड के टीबी अस्पताल में 90 बेड का क्वारंटीन वार्ड तैयार किया गया है
- महिला जिला अस्पताल के 100 बेड मैटरनिटी विंग को भी क्वांरटीन वार्ड बनाने की तैयारी
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के क्वारंटीन वार्ड बनाने की भी योजना
12 हजार से अधिक लोग होम क्वारंटीन
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 5200 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से करीब 6500 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी जा चुकी है।
विदेश से 588 लोग आए
विदेश से आने वाले लोगों की संख्या जिले में अब तक 588 है। इनमें से 248 लोगों को होम क्वारंटीन का समय पूरा हो चुका है। अन्य लोगों अभी भी होम क्वारंटीन है।
जिले में 103 टीमें कर रही हैं काम
जिले में मौजूदा समय में 103 टीमें काम कर रही हैं। हर टीम में एक डॉक्टर और दो अन्य स्वास्थ्य कर्मी हैं। शहर में 23 टीमें काम कर रही हैं।
गांव में बनी निगरानी टीम
होम क्वारंटीन की निगरानी के लिए हर गांव में टीम भी बनाई गई है। इसमें ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, कोटेदार, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर शामिल हैं।
एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने दिया प्रशिक्षण
एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने कोरोना टीम को प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सोमवार से की गई है। पहले तीन डॉक्टर प्रशांत, डॉ आरबी यादव और डॉ महेश चौधरी को ट्रेनिंग देकर कोरोना मरीजों के इलाज के बारे में बताया गया है।
गोरखपुर में जांच की भी सुविधा
कोरोना जांच की सुविधा अब गोरखपुर में भी है। आरएमआरसी की मदद से गोरखपुर और बस्ती मंडल से आने वाले सैंपल की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होती है। अब तक 25 सैंपल की जांच हो चुकी है। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। थर्मन स्कैनर से जांच-पड़ताल की प्रक्रिया भी चल रही है।
प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
शंका समाधान के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते हैं।
ये अधिकारी कर रहे निगरानी
- एसीएमओ डॉ. आईबी विश्वकर्मा भटहट, पिपराइच, चरगांवा और सिंहोरिया स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र (9415823242)
- एसीएमओ डॉ. नंद कुमार जंगल कौड़िया, कैंपियरगंज, खोराबार और शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र (9450234442 )
- एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी सरदारनगर, चौरीचौरा, ब्रह्मपुर, बरही स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र ( 7905281728)
- एसीएमओ डॉ. एनके पांडेय सहजनवां, पिपरौली, खजनी, हरनही, पाली स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र (9415210205)
- एसीएमओ डॉ. एके प्रसाद बांसगांव, डेरवा, गोला, बड़हलगंज, ऊरवा, अरावं जगदीश स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र ( 6306838548 )
- एसीएमओ डॉ. एसके पांडेय बेलघाट, कौड़ीराम, बासूडीहा, गगहा स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र (9452265426)
अधीक्षकों और चिकित्साधिकारियों से करें संपर्क
- सहजनवां डॉ. एसके चौधरी 9793726993
- पिपरौली डॉ. निरंकेश्वर राय 9792392095
- पाली डॉ. सीपी मिश्रा 9415463973
- खजनी डॉ. महेश कुमार 9450679157
- बेलघाट डॉ. सुरेंद्र कुमार 9450477461
- कौड़ीराम डॉ. संतोष कुमार 9451702307
- गगहा डॉ. वीके बरनवाल 9839039253
- बांसगांव डॉ. एएन प्रसाद 9450317943
- खोराबार डॉ. राजेश कुमार 9415824166
- सरदारनगर डॉ. हरिओम 9453418874
- ब्रह्मपुर डॉ. ईश्वर लाल 9455165112
- पिपराईच डॉ. नंद लाल कुशवाहा 8887574012
- डेरवा डॉ. चंद्रशेखर 9455271821
- उरूवा डॉ. जेपी तिवारी 8115807512
- गोला डॉ. डीके सिंह 8423242704
- चरगांवा डॉ. धनंजय कुशवाहा 9838200805
- भटहट डॉ. अश्विनी कुमार 9415153215
- जंगल कौड़िया डॉ. मनीष चौरसिया 9616753052
- कैंपियरगंज डॉ. भगवान प्रसाद 9838761012
- चौरीचौरा डॉ. सर्वजीत प्रसाद 9839917576
- हरनही डॉ. आईबी विश्वकर्मा 9415823242
- बड़हलगंज डॉ. वीके राय 9415362151
- सिंहोरिया डॉ. विनोद गुप्ता 9451116545
- बरही डॉ. शैलेष कुमार मिश्रा 8765296847
स्लीपर के 20 कोच बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड
एक कोच में बनाए जा रहे 10 बेड, दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा काम
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे वर्कशाप में स्लीपर के 20 कोच को आइसोलेशन वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक कोच में 10 बेड तैयार किए जा रहे हैं। दो से तीन दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले कोच की सीटों को हटाकर बेड तैयार किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक उपकरण के लिए पॉवर प्वाइंट दिए जा रहे हैं। जरूरत के हिसाब से रेलवे अस्पताल से डॉक्टर और उनकी टीम की तैनाती की जाएगी। जरूरत के अनुसार इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है।
रनिंग रूम में रिजर्व रहेगा एक कमरा
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्टेशनों के रनिंग रूम में एक रूम रिजर्व रखने का निर्णय लिया है। ड्यूटी के दौरान लोको पायलट और गार्ड के कोरोना वायरस के संक्रमण से संदिग्ध पाए जाने पर उसे इसी रूम में रखा जाएगा। बाद में उसे अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।