फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute while drinking beer youth attacked with blade

Gorakhpur News: बीयर पीने के दौरान विवाद, युवक पर ब्लेड से हमला

Thu, 19 Oct 2023 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Oct 2023 10:47 AM IST
सार

गोला थाना क्षेत्र के चक महेशपुर निवासी मोनू किसी काम से गगहा के पकड़ी चौराहे पर गया था। वहां पर एक बीयर की दुकान पर उसका गांव के ही दो युवकों से विवाद हो गया। आरोपी युवक ने चाकू से मोनू के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया और फरार हो गया। गले ब्लेड लगते ही मोनू जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Dispute while drinking beer youth attacked with blade
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गगहा क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर बुधवार शाम बीयर पीने के विवाद में युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने मोनू (27) पर ब्लेड से हमला कर दिया गया। गले पर ब्लेड लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के चक महेशपुर निवासी मोनू किसी काम से गगहा के पकड़ी चौराहे पर गया था। वहां पर एक बीयर की दुकान पर उसका गांव के ही दो युवकों से विवाद हो गया। आरोपी युवक ने चाकू से मोनू के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया और फरार हो गया। गले ब्लेड लगते ही मोनू जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हमला कर दो लाख रुपये लूटे, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बीयर की बोतल गिराने को लेकर विवाद हुआ और शाम को इसी विवाद में वारदात की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीयर की दुकान पर विवाद में ब्लेड से हमला किया गया। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed