{"_id":"6a2f0dc57eeb6f5f74094f0d","slug":"dispute-over-land-for-road-widening-woman-stands-in-front-of-jcb-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354042-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण में जमीन को लेकर विवाद, जेसीबी के सामने आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण में जमीन को लेकर विवाद, जेसीबी के सामने आई महिला
विज्ञापन
गोरखपुर। फर्टिलाइजर रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत मानबेला क्षेत्र की निवासी झिन्ना देवी की जमीन प्रभावित हो रही है। रविवार को राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और खोदाई शुरू की तो महिला ने विरोध जताया। मशीन के सामने खड़े होकर कार्य रुकवा दिया।
महिला ने कहा कि जब तक उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वे किसी भी प्रकार की खोदाई नहीं की जा सकती है। कार्यदायी संस्था के एक प्रतिनिधि और महिला के परिजन के बीच तीखी बहस भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के समय पर पहुंचने से मामला शांत कराया गया।
झिन्ना देवी ने आरोप लगाया कि बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन पर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने डीएम, एसएसपी, चिलुआताल थाना पुलिस और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मुआवजा मिलता है, वे जमीन की रजिस्ट्री या कब्जा देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि उन्हें दिए जा रहे चेक का नंबर रजिस्ट्री दस्तावेज में दर्ज किया जाए। घटना के बाद राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी की टीम मौके से लौट गई। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।