{"_id":"6ade7250623c20ea760ab5e6","slug":"dispute-over-dance-youth-attacked-with-a-bhujali-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1497961-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डांस को लेकर विवाद, युवक पर भुजाली से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डांस को लेकर विवाद, युवक पर भुजाली से हमला
विज्ञापन
गोरखपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस करने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि आर्यनगर में रामवृक्ष स्वीट हाउस के पास युवकों ने 25 वर्षीय आकाश अग्रहरी पर चाकू और भुजाली से हमला कर दिया। घटना 21 अक्तूबर की रात की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, एसपी सिटी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गोरखनाथ क्षेत्र के पुराना गोरखपुर निवासी आकाश के परिजनों के मुताबिक, वह 21 अक्तूबर की रात करीब 10:45 बजे मेला देखने और मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गया था। इसी दौरान जुलूस में डांस करने को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक को वहां से हटाए जाने के बाद वह आठ से दस साथियों के साथ लौटा। इसके बाद सभी ने आकाश के गले और चेहरे पर चाकू व भुजाली से वार कर दिया।
आकाश के चचेरे भाई प्रद्युम्न ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। परिवार गोरखनाथ और कोतवाली थाने के चक्कर लगा रहा है। इस मामले में सीओ से भी शिकायत की गई है। परिजनों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, आकाश के पिता विजय अग्रहरी बीमार रहते हैं। बेटे पर हमले के बाद से परिवार परेशान है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।