फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute erupts at Tiwaripur police station in the presence of administration officials; Outpost In-charge and Sub-Inspector suspended.

Gorakhpur News: पैमाइश के दौरान पत्थर उखाड़ने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा

Wed, 01 Jul 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Dispute erupts at Tiwaripur police station in the presence of administration officials; Outpost In-charge and Sub-Inspector suspended.
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र की डोमिनगढ़ चौकी अंतर्गत मंझरिया गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान विवाद के बाद पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगा है। पीड़ित चंदन यादव उर्फ विवेक यादव ने पुलिसकर्मियों पर घर से पकड़कर चौकी और थाने ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने देर रात चौकी इंचार्ज डोमिनगढ़ शशि किरण सिंह और दरोगा दीपक गुप्ता को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मंझरिया तिवारीपुर निवासी विवेक यादव ने बताया कि 28 जून को लेखपाल और कानूनगो पुलिस की मौजूदगी में उनके पड़ोसी की जमीन की पैमाइश करा रहे थे। उनका दावा है कि जमीन पर दीवानी न्यायालय का स्थगन आदेश है। पैमाइश के समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

विवेक के अनुसार, वह गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर लौटे तो देखा कि पुलिस और प्रशासन की टीम उनके खेत में करीब 30 फीट अंदर पत्थर गाड़ रही थी। उन्होंने पैमाइश के दौरान अपनी मौजूदगी नहीं होने का हवाला देते हुए दोबारा नाप कराने की मांग की। आरोप है कि इसी बात को लेकर डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से चौकी ले गए और रास्ते में भी लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद चौकी में लाठी और पट्टे से मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि मारपीट में दो दरोगा और छह सिपाही शामिल थे। देर रात थाने ले जाकर भी पिटाई करने का आरोप लगाया गया है।
विवेक का कहना है कि अगले दिन सुबह उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। देर शाम जमानत पर छूटने के बाद उसने कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि पैमाइश के दौरान चंदन यादव ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और लगाए गए पैमाइश के पत्थर को उखाड़ दिया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बनी। अधिकारियों के अनुसार, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


बोले अधिकारीशिकायत मिलने के बाद सीओ कोतवाली को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में चौकी इंचार्ज और दरोगा को निलंबित किया गया है।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article