{"_id":"5feca50d9d2a1a35b3485ad1","slug":"dispute-between-brothers-for-funeral-of-mother-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां के शव के लिए भाइयों में छिड़ा विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां के शव के लिए भाइयों में छिड़ा विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस
Wed, 30 Dec 2020 09:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार को मां के शव के अंतिम संस्कार के लिए सगे भाइयों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। पुलिस ने पहले से मां की देखरेख करने वाले मझले बेटे को शव को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
महुली एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखलिसपुर की रहने वाली 95 वर्षीय सुदामा उर्फ चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय सजनलाल के छह बेटे थे। दो बेटों की मौत हो चुकी है। मां ने मझले बेटे गुलाबचंद को तीन बीघा जमीन अतिरिक्त बैनामा कर दी थी। वह मझले बेटे गुलाब चंद के परिवार के साथ ही रहती थी।
विज्ञापन
भाइयों में आपस में संपत्ति के लिए तनातनी चल रही है। मंगलवार की देर शाम वृद्धा की मौत हो गई। बड़े बेटे शिव प्रकाश अग्रहरि ने 112 नंबर पर फोन करके मां की मौत होने की सूचना दी। आरोप लगाया कि उसके मझले भाई गुलाबचंद ने मां को मार डाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने सुलझाया मामला
सूचना पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन किसी ने मां की मौत के संबंध में तहरीर नहीं दी। बेटे गुलाब चंद की ओर से लिखित सूचना दी गई कि उसकी मां की मौत हो गई है। मां की मौत की वजह पर बड़े भाई शिव प्रकाश अग्रहरि की ओर से आपत्ति जताई गई। ऐसे में मां के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है।
पुलिस ने शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़े बेटे शिव प्रकाश के अलावा बेटे बृजभूषण और गिरीश चंद्र अग्रहरि भी पहुंच गए। मां के शव का अंतिम संस्कार करने का सभी ने दावा किया।
इस बात पर भाइयों में आपस में विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। एसओ ने बताया कि शव को मझले बेटे गुलाबचंद को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया है।
पुलिस ने शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़े बेटे शिव प्रकाश के अलावा बेटे बृजभूषण और गिरीश चंद्र अग्रहरि भी पहुंच गए। मां के शव का अंतिम संस्कार करने का सभी ने दावा किया।
इस बात पर भाइयों में आपस में विवाद उत्पन्न हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। एसओ ने बताया कि शव को मझले बेटे गुलाबचंद को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया है।