फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute at blanket distribution ceremony, case filed against councilor on complaint of former chief's husband

Gorakhpur News: कंबल वितरण समारोह में विवाद, पूर्व प्रमुख पति की तहरीर पर सभासद पर मामला दर्ज

Sat, 24 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 01:17 AM IST
सार

विवाद के दौरान थानेदार मौके पर पहुंचे और मंच पर हो रहे झगड़े को रोकते हुए संदीप गुप्ता को थाने भेज दिया। थोड़ी देर बाद मामला शांत होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस पर नाराज क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह और आनंद शाही के समर्थकों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Dispute at blanket distribution ceremony, case filed against councilor on complaint of former chief's husband
कंबल वितरण समारोह में सभासद  व पूर्व प्रमुख  के बीच विवाद के बाद थानाप्रभारी से बातचीत करने विध

विस्तार

नगर पंचायत पिपराइच की ओर से आयोजित कंबल वितरण समारोह के दौरान शुक्रवार दोपहर रामलीला मैदान में पूर्व प्रमुख आनंद शाही और सभासद संदीप गुप्ता के बीच विवाद हो गया। इस घटना के बाद पूर्व प्रमुख पति प्रेम पासवान की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान थानेदार मौके पर पहुंचे और मंच पर हो रहे झगड़े को रोकते हुए संदीप गुप्ता को थाने भेज दिया। थोड़ी देर बाद मामला शांत होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस पर नाराज क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह और आनंद शाही के समर्थकों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में प्रेम पासवान ने आरोप लगाया है कि कंबल वितरण के दौरान संदीप गुप्ता, उनके भाई कुंदन गुप्ता और कुछ अज्ञात लोगों ने विधायक और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख को अपशब्द कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने मना किया तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान उनके पैंट और शर्ट फट गए और उन्हें चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed