फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dismissed constable accused of filing fake case

Gorakhpur News: फर्जी केस दर्ज कराने का बर्खास्त सिपाही पर आरोप

Sun, 26 Nov 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dismissed constable accused of filing fake case
- एडीजी ने जांच का आदेश दिया, बदला लेने के लिए चार बार दर्ज कराया गया दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बर्खास्त सिपाही पर बदला लेने के लिए महिला की मदद से फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप लगा है। शनिवार को एडीजी कार्यालय में पीड़ित ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है। एडीजी ने एसपी साउथ को जांच का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के तकिया के रहने वाले बृजेश ने बताया कि एक अज्ञात महिला ने उसके ऊपर बस्ती और गोरखपुर जिले में चार बार दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। बार-बार फर्जी केस दर्ज होने की वजह से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

बताया कि इसके पीछे उत्तर प्रदेश पुलिस के बर्खास्त सिपाही का हाथ है जो उनके घर किराए पर रहता था। आरोप है कि वर्ष 2021 में सिपाही ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। तिवारीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा था। वह नौकरी से बर्खास्त हो गया है। छूटने के बाद साजिश के तहत उन्हें फर्जी केस में फंसा रहा है ताकि उसके विरुद्ध चल रहे केस में समझौता हो जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed