फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dismissed constable Abhishek Yadav is accused of abduction, rape, and murder. The hearing will take place in the special court on Monday.

Gorakhpur News: बच्ची हत्याकांड में फॉरेन्सिक रिपोर्ट के आधार पर दाखिल हुई पूरक चार्जशीट

Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Dismissed constable Abhishek Yadav is accused of abduction, rape, and murder. The hearing will take place in the special court on Monday.
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद पूरक चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। मामले में बर्खास्त सिपाही अभिषेक यादव आरोपी है। विशेष न्यायालय में सोमवार को मामले की अगली सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में दूसरे साक्षी की गवाही और जिरह पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, 28 जुलाई की रात बालिका अपनी बड़ी बहन को खाना देने जिला अस्पताल गई थी। आरोप है कि डायल-112 में तैनात रहे अभिषेक यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप है। 30 जुलाई को बालिका का शव चिउटहा में रोहिन नदी के पास मिला था। पुलिस ने जांच के दौरान अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया था। पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना में दुष्कर्म और हत्या की धाराएं बढ़ाई गई थीं। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद पहले आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार था। रिपोर्ट मिलने पर उसे विवेचना में शामिल करते हुए पुलिस ने पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, फॉरेंसिक रिपोर्ट भी मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य है। घटना के बाद अभिषेक यादव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। सोमवार की सुनवाई में अभियोजन की ओर से साक्ष्यों और गवाहों को क्रमवार पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed