{"_id":"651b1c06985e8a5b39076e05","slug":"discharging-ones-responsibilities-is-the-true-tribute-to-gandhi-and-shastri-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-324611-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ''''दायित्वों का निर्वहन करना ही गांधी व शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ''''दायित्वों का निर्वहन करना ही गांधी व शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि''''
Tue, 03 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि एक नागरिक, एक विद्यार्थी, एक शिक्षक, एक कर्मचारी के रूप में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाह करना ही महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हमें दोनों महापुरुषों के संघर्षों से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए।
वे सोमवार को गांधी व शास्त्री जयंती पर बहुद्देशीय हाल में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण कर किया गया। छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। संचालन डॉ. अभिजित मिश्र ने किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. जय प्रकाश, अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद