{"_id":"5e5144658ebc3ef3af498460","slug":"disaster-department-organised-painting-competition-in-hotel-vivek-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, चित्रों में झलकी आपदा से होने वाली त्रासदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, चित्रों में झलकी आपदा से होने वाली त्रासदी
Sat, 22 Feb 2020 08:47 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Feb 2020 08:47 PM IST
सार
- आपदा विभाग की तरफ से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
- श्रेष्ठ तीन चित्रों को 2500, 1500 और 1000 रुपये का इनाम मिलेगा
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सभी तरह की प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के प्रति बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आपदा विभाग ने शनिवार को बैंक रोड स्थित होटल विवेक में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान प्रतिभागियों के बनाए गए चित्रों में बाढ़, अग्निकांड, भूकंप, आकाशीय बिजली, जैसी कई तरह की प्राकृतिक आपदा से होने वाली त्रासदी और उससे बचाव की झलक दिखी। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को विभाग पुरस्कृत करेगा। पहले विजेता को 2500, दूसरे को 1500 तथा तीसरा स्थान हासिल करने वालों को 1000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
इस मौके पर एडीएम (फाइनेंस) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट चित्र का चयन डीएम करेंगे। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट पीएल शर्मा ने कहा कि लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करने के लिहाज से यह प्रतियोगिता अनूठी है। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जनजागरूकता तो है ही, साथ ही इसके माध्यम से 12 तरह की आपदाओं से जुड़े सर्वश्रेष्ठ चित्रों का एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। प्रदेश स्तर से सरकारी विभागों में इस कैलेंडर को बांटा जाएगा।