फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disabled People's Day: More than 300 differently-abled students from 250 schools showcased their talent

दिव्यांग जन दिवस: 250 विद्यालयों के 300 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 04 Dec 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Disabled People's Day: More than 300 differently-abled students from 250 schools showcased their talent
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय नार्मल परिसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में 250 से अधिक विद्यालयों में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 13 प्रकार के खेलों को आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सप्तम मंडल गोरखपुर संगीता सिंह ने कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन की प्रशंसा की। बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थी न केवल उच्च शिक्षा में उच्चतम स्थान हासिल कर रहे हैं बल्कि वह विभिन्न सरकारी नौकरियां एवं अन्य माध्यमों से स्वयं को आर्थिक सक्षम भी बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हमारे दिव्यांग विद्यार्थियों हमारे स्पेशल एजुकेटर और उनके अभिभावक के लिए एक वार्षिक उत्सव की तरह है। जहां हम अपने विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाते हैं। हम एक दूसरे से उनकी प्रगति को शेयर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में 100 मीटर की दौड़़, बाधा दौड़, जलेबी दौड़, रंगोली समेत 13 से अधिक प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काजल, रागिनी, अंशिका, ममता, चांदनी रिशू, सुनील सहित 39 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम विजेता के रूप में समावेशी शिक्षा का संचालन कर रही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराबार चरगावां व जंगल कौड़िया की दृष्टि दिव्यांग व श्रवण बाधित बालिकाओं की टीम ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed