Gorakhpur: रामगढ़ताल में 100 नालों का गंदा पानी गिरना होगा बंद, सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा
गैस (Gass) गोदाम वाली गली छोड़कर पांचों वार्डों के करीब हरेक गलियों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत करीब 136 किलोमीटर सीवर लाइन (Sewer Line) बिछाई गई है। इस सीवर लाइन को 15 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जोड़ा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल में 100 नालों का पानी में गिरना जल्द बंद हो जाएगा। पानी को ताल में गिरने से रोकने के लिए सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब घरों में कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है। कनेक्शन पूरा होने के बाद नगर निगम के पांच वार्डों के करीब 24 हजार घरों का पानी रामगढ़ताल में गिरना बंद हो जाएगा।
दरअसल शहर के पांच वार्ड महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज के घरों का गंदा पानी सीधे रामगढ़ताल में गिरता है।
इसे रोकने के लिए जलनिगम ने 2017 में दो परियोजनाएं बनाईं। इसमें 192.02 करोड़ रुपये की लागत से करीब 14,560 घरों और 136 करोड़ रुपये की लागत से 9,285 घरों का पानी रामगढ़ ताल में गिरने से रोकने के लिए सीवर लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
गैस गोदाम वाली गली छोड़कर पांचों वार्डों के करीब हरेक गलियों में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत करीब 136 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई है। इस सीवर लाइन को 15 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जोड़ा जाएगा।
एसटीपी तक बिछा दी गई सीवर लाइन
कार्यदायी संस्था जलनिगम ने पांचों वार्डों समेत एसटीपी तक सीवर लाइन बिछाने के काम पूरा कर लिया है। साथ ही नालों के इंटरसेप्शन के लिए जलनिगम रामगढ़ताल के किनारे लाइन बिछा चुकी है। सभी घरों में कनेक्शन देने के बाद सीवर लाइन को आरकेबीके पास के पंपिंग स्टेशन तक पहुंचाने के बाद एसटीपी से जोड़ दिया जाएगा। सितंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
आरकेबीके से पैडलेगंज तक अब भी ताल में जाता है गंदा पानी
इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बावजूद आरकेबीके से पैडलेगंज तक ताल में गंदा पानी जा रहा है। हालांकि इसके लिए जलनिगम की ओर से ताल के किनारे बांध बनाने के साथ इंटरसेप्शन लाइन बिछाई जा रही है। मार्च 2023 तक इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है।
जलनिगम अधिशासी अभियंता रतनसेन सिंह ने कहा कि अमृत योजना के तहत रामगढ़ताल के उत्तरी और दक्षिणी जोन में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। घरों में कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी घरों में कनेक्शन करने के बाद करीब 24 हजार घरों का पानी रामगढ़ताल में गिरने से पूरी तरह से बंद हो जाएगा। सितंबर तक परियोजना के पूरी तरह से खत्म होने की संभावना है।