{"_id":"658b3b18d17ce24519040927","slug":"dirt-found-at-paddy-purchasing-centres-instructions-for-cleaning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-412892-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धान क्रय केंद्रों पर मिली गंदगी, सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धान क्रय केंद्रों पर मिली गंदगी, सफाई के निर्देश
Wed, 27 Dec 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
आरएफसी ने कौड़ीराम में केंद्रों और लक्ष्मी राइस मिल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) अनुज मलिक ने मंगलवार को धान क्रय केंद्रों एवं राइस मिल का औचक निरीक्षण किया। कौड़ीराम स्थित लक्ष्मी राइस मिल में गंदगी देख साफ-सफाई का निर्देश दिए। साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र कौड़ीराम द्वितीय पर किसान राम केवल के धान की तौल हो रही थी। क्रय केंद्र प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे। केंद्र प्रभारी को उन्होंने मानक के अनुरूप किसानों के धान की तौल कराने का निर्देश दिया। केंद्र प्रभारियों को धान का प्रेषण संबद्ध मिलों को अविलंब कराने को कहा।
इसके बाद वह कौड़ीराम क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी राइस मिल एवं एसवी ट्रेडर्स का निरीक्षण के दौरान मौके पर मिल मालिक राम अवतार व अन्य उपस्थित थे। मिल परिसर में साफ-सफाई का अभाव था, जिसकी तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रय केंद्रों पर साफ-सफाई रखने, केंद्र पर आने वाले कृषकों के बैठने, पानी पीने आदि की समुचित व्यवस्था रखने और शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही धान की खरीद करने को कहा।