फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Directorate team will investigate the case of lineman's burning

Gorakhpur News: लाइनमैन के झुलसने के मामले में जांच करेगी निदेशालय की टीम

Mon, 13 May 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Directorate team will investigate the case of lineman's burning
विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में गलत फीडर के शटडाउन से झुलसा था लाइनमैन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में गलत शटडाउन देने से संविदा लाइनमैन नवीन चौधरी के झुलसने के मामले की जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। बिजली निगम के अधिकारियों ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय में ऑनलाइन रिपोर्ट भेज दी है। सोमवार को निदेशालय की टीम हादसे के कारण की जांच करके रिपोर्ट देगी। इस मामले में सैनिक कल्याण निगम के एसएसओ आनंद कुमार को निगम से हटा दिया गया है।


विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के अंतर्गत नीना थापा फीडर के झरना टोला में ट्रांसफार्मर की लाइन जोड़ने के दौरान लाइनमैन नवीन चौधरी झुलस गए थे, जिसमें एसएसओ की ओर शटडाउन देने में गलत फीडर की बिजली बंद करने की लापरवाही सामने आई थी। इस मामले में विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा संगठन ने विरोध-प्रर्दशन किया था। तब मुख्य अभियंता आशु कालिया ने एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया था। बिजली निगम के अधिकारियों ने रविवार को एम्स थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन नवीन चौधरी के झुलसने के मामले में सोमवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed