{"_id":"660d64e24f0833c70d002690","slug":"director-technical-of-purvanchal-electricity-distribution-corporation-visited-gorakhpur-on-wednesday-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वांचल निदेशक तकनीकी ने बिजली निगम अभियंताओं को दी सीख, कहा, चुनाव में इसका रखें खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वांचल निदेशक तकनीकी ने बिजली निगम अभियंताओं को दी सीख, कहा, चुनाव में इसका रखें खास ख्याल
Wed, 03 Apr 2024 07:49 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी कार्यों की समीक्षा बैठक में योजनाओं को समझाते मुख्य अभियंता आशु कालिया, एसई एलबी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जून में शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की तैयारी है। इसे लेकर अभियंता अपने क्षेत्र की पूरी रिपोर्ट तैयार कर लें। गर्मी और चुनाव को देखते हुए सभी अपने क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें। इसके लिए अभी समय है तो बचे जर्जर बिजली के खंभों को हटाकर नया लगवाएं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम भी गर्मी को देखते हुए खत्म कर लें।
ये बातें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक तकनीकी जितेंद्र नलवाया ने कहीं। मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय सभागार में उन्होंने बिजली निगम के मुख्य अभियंता, एसई, एक्सईएन के साथ बैठक की। कहा, शहर में कुछ जगहों पर नंबे तारों को बदल कर एबीसी लगाए जाना है।
इसे कंडक्टर लगाकर बदला जाना है। इस काम को भी अभियंता अपने स्तर से पूरा करवा लें। हालांकि, बहुत से काम पहले हो चुके हैं, लेकिन चुनाव को देखते हुए अपने स्तर से अधिक सतर्कता बरती जाए। शहर में बनाए जाने वाले प्रस्तावित बिजली घर और उपकेंद्र की क्षमता वृद्दि के काम की प्रगति जानीं।

एक्सईन सोमदत्त शर्मा की योजनाओं को ध्यान से सुनते निदेशक तकनीकी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आचार संहिता की वजह से इस समय नए काम प्रस्तावित ही रहेंगे। उन्होंने कहा, घोषित बिजली कटौती के नाम पर गर्मी में अधिक देर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित न रहे, इसका ध्यान अभियंता रखेंगे। गर्मी के पहले ही सारी तैयारियों को लेकर कई बार अभियंताओं को निर्देशित किया जा चुका है।
इसमें जर्जर तारों को बदलना, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर बिजली खंभे बदले जाने समेत अन्य काम थे। बताया कि शासन की मंशा के अनुरुप विभिन्न योजनाओं में पहले से स्वीकृत काम कराए जा रहे हैं। चुनाव में अभियंताओं की तरफ से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसका फायदा कार्यदाई फर्म वाले उठाते लेते हैं।

समीक्षा बैठक में निदेशक तकनीकी, सीई, एसई और अन्य एक्सईन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अभियंता आशु कालिया ने प्रस्तावित बिजली घरों और क्षमता वृद्धि वाले बिजली घर का प्रस्ताव सामने रखा। बताया कि गर्मी में इन बिजली घरों पर अभी अधिक भार रहता है। इसके अलावा गर्मी शुरू होने से पहले ट्रांसफार्मरों को अलग-अलग पैकेज बनवाकर दुरूस्त करवाया जा चुका है।
उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल सही पहुंचे, इसके लिए भी लगातार बिलिंग फर्म को निर्देशित करने के साथ उनपर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। फिर भी पूरी तरह सुधार नहीं आया है। उन्होंने फर्म पर सख्ती के निर्देशों को पालन करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियंताओं से पूछा, नई बिलिंग व्यवस्था कैसी?
बैठक में निदेशक ने अभियंताओं से नई बिलिंग व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। बिजली बिल काउंटर के अलावा अब निजी फर्म और कॉरपोरेशन के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत भी एक कर्मी काउंटर के पास बिलिंग मशीन लेकर बैठता है।
उपभोक्ता काउंटर पर बिजली निगम के खाते में जमा करने के साथ भीड़ होने पर इस काउंटर पर भी बिल जमा कर रहे हैं। उन्हें बिल जमा करने ही पीडीएफ फाइल और मोबाइल पर मैसेज मिल जाता है। इससे उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिल रही।
गोरखनाथ मंदिर का किया दर्शन
निदेशक तकनीकी ने समीक्षा बैठक के बाद गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया। मंदिर परिसर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली।