फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   director general medical education checked arrangement of brd medical college

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने जांची बीआरडी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था

Mon, 06 Jul 2020 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
director general medical education  checked arrangement of brd medical college
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने जांची बीआरडी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा से 24 घंटे पहले रविवार को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के साथ मिलकर उन्होंने कॉलेज की व्यवस्था जांची और नॉन कोविड एरिया का निरीक्षण भी किया। इस बीच मेडिसिन विभाग के इंसेफेलाइटिस वार्ड में भी गए। जहां पर कुछ मरीज भर्ती मिले। उन्होंने मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बस्ती और गोरखपुर मंडल की समीक्षा करेंगे। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण अभियान और कोविड-19 के रोकथाम पर चर्चा होगी। इसमें गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता रविवार को बीआरडी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। एक-एक करके उन्होंने सर्जरी, इंसेफेलाइटिस, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था देखी। निर्देश दिया कि कोई भी खामियां नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कोविड मरीजों के बारे में भी पूछताछ की। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं। महानिदेशक ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed