{"_id":"6740e301aec667f4dc06a3d4","slug":"dinesh-of-ddu-got-fourth-position-in-inter-university-cross-country-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-755302-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री में डीडीयू के दिनेश को चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री में डीडीयू के दिनेश को चौथा स्थान
विज्ञापन
गोरखपुर। मंगलूरु विश्वविद्यालय, कर्नाटक में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दिनेश कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। दिनेश ने 10 किलोमीटर की यह रेस 31 मिनट 36 सेकंड में पूरी की। दिनेश को पांच हजार रुपये, स्मार्ट वॉच और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस रेस में मुंबई में मुंबई विवि के राज तिवारी 30 मिनट 59 सेकेंड के समय के साथ विजेता बने। कोल्हापुर यूनिवर्सिटी के प्रधान किरुलकर 31 मिनट 28 सेकंड के साथ दूसरे और शिवाजी विवि के ही अभिषेक देवकाटे 30 मिनट 30 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। दिनेश वर्तमान में बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज, भटनी, देवरिया के छात्र हैं।
उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. आलोक गोयल व प्रो. विजय चहल, सचिव डॉ. राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्युष दूबे, संयुक्त सचिव डॉ मनीष पांडेय ने एथलीट दिनेश कुमार व टीम मैनेजर डॉ. जितेंद्र कुमार को बधाई दी है।