फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dilapidated electric poles are hanging, danger of accident every moment

Gorakhpur News: जर्जर बिजली के खंभे लटक रहे, हर पल हादसे का खतरा

Mon, 27 Apr 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated electric poles are hanging, danger of accident every moment
- राप्तीनगर के मोहल्ले वालों ने बताया-तीन महीने से लटके खंभे, शिकायत पर भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन


गोरखपुर। राप्तीनगर कॉलोनी के फेज चार में बिजली के अधिकतर खंभे जर्जर हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बिजली निगम के पोल नीचे से टूटकर खोखले हो गए हैं। इसके हर पल गिरने की आशंका सताती है। बिजली निगम से लगातार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
स्पोर्ट्स कॉलेज के राप्तीनगर कॉलोनी के फेज चार में बिजली के अधिकतर खंभों में जंग लग गया है। नीचे की तरफ लोहे के क्षतिग्रस्त होने से खंभे लटक गए हैं। इससे खंभों के गिरने से आशंका हैं। मोहल्ले की पुष्पलता श्रीवास्तव ने बताया कि सैलून के पास स्थित खंभे से कॉलोनी में बिजली की सप्लाई होती है। यह खंभा तीन महीने से जर्जर स्थिति में है। तेज आंधी आने से टूटकर उनके मकान पर गिर सकता है। मोहल्ले के हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जर्जर खंभों के गिरने के पूरे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित तो होगी ही किसी व्यक्ति पर गिरने से उसकी जान भी जा सकती है। जर्जर खंभों को बदलवाने के लिए बिजली निगम से लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन



परिवहन विभाग के कार्यालय के पास खंभा भी लटका
परिवहन विभाग के सामने स्थित बिजली का खंभा भी जर्जर अवस्था में है। उस खंभे को लोहे के जुगाड़ के सहारे रोका गया है। असुरन से धर्मशाला की ओर आने पर कई बिजली के पोल जर्जर अवस्था में है। कभी भी किसी के साथ दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में जगह-जगह जर्जर खंभों की भरमार है। नए बिजली के खंभे कही-कहीं देखने को मिलते हैं। सपोर्ट पर टिके खंभों को देखकर डर लगता है।
- अरुण तिवारी, राप्तीनगर फेज चार


सैलून के पास स्थित बिजली का खंभा झुक गया है। हैरानी की बात है कि नीचे से पोल खोखला हो चुका है। सामने से गुजरने में डर लगता है।
- पुष्पलता श्रीवास्तव, राप्तीनगर फेज चार


मामला संज्ञान में आया है। निरीक्षण करवाकर जर्जर बिजली के खंभों को बदला जाएगा। - अभिषेक कुमार, एक्सईएन, राप्तीनगर फेज 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed