{"_id":"65b6cd5febbb4d22080b0699","slug":"digital-x-ray-started-at-all-chcs-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-448523-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सभी सीएचसी पर शुरू हुआ डिजिटल एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सभी सीएचसी पर शुरू हुआ डिजिटल एक्स-रे
विज्ञापन
मेडिको लीगल के लिए नहीं आना पड़ेगा जिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 20 सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू करा दी है। अभी यह सेवा केवल जिला अस्पताल में ही उपलब्ध थी। इसके शुरू होने से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी, बल्कि मारपीट जैसे मामलों में कानूनी कार्रवाई से पहले होने वाले मेडिको लीगल के लिए भी लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
पहले केवल बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ही डिजिटल एक्स-रे की सुविधा थी। इसके चलते मरीजों को यहीं आना पड़ता था। लंबे समय से शासन से इसकी मांग चल रही थी।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि अब 20 सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा इन सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी निजी जांच एजेंसी के माध्यम से शुरू की गई है। मतलब यह कि जहां अल्ट्रासाउंड नहीं है, वहां किसी निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को इसके लिए नामित किया गया है। डॉक्टर की सलाह पर वहां मरीजों की निशुल्क जांच होती है। इसके बदले उन्हें स्वास्थ्य विभाग भुगतान देता है।
विज्ञापन
-- -- -- -

सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद