{"_id":"600dd8998ebc3e5451172ffa","slug":"digital-evaluation-of-copies-in-gorakhpur-university-gorakhpur-city-news-gkp382224969","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय में कॉपियों का होगा डिजिटल मूल्यांकन, सुरक्षित रहेगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय में कॉपियों का होगा डिजिटल मूल्यांकन, सुरक्षित रहेगा रिकॉर्ड
Mon, 25 Jan 2021 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षाएं तो ऑनलाइन कराई ही जा रही हैं, अब कॉपियों का भी डिजिटल मूल्यांकन होगा। ट्रायल के तौर पर इस वर्ष परास्नातक विज्ञान वर्ग की सेमेस्टर की कॉपियों को ऑनलाइन भेजकर चेक कराया जाएगा। प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य कक्षाओं में भी लागू करेंगे।
विज्ञापन
पिछले दिनों विश्वविद्यालय परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन मूल्यांकन का मामला भी रखा गया। इसपर सहमति बनी है कि विज्ञान वर्ग की कॉपियों का मूल्यांकन ऑनलाइन कराए जाएं। कॉपियों को स्कैन करके उसकी कोडिंग कराने के बाद शिक्षक के पास भेजा जाएगा। कॉपी को जांचने के बाद ऑनलाइन ही अंक दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया में फायदा यह होगा कि शिक्षक घर बैठे कापियों का मूल्यांकन कर लेंगे और वक्त बचेगा। कॉपियों को जांचने जब शिक्षक विश्वविद्यालय नहीं आएंगे तो उन्हें टीए, डीए भी नहीं देना पड़ेगा। इससे विश्वविद्यालय को भी आर्थिक बचत होगी। इस प्रक्रिया को जल्द ही अंतिम रूप देने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परास्नातक के सेमेस्टर की कॉपियों को इसलिए चुना है क्योंकि यह 10 हजार के आसपास होंगी। लिहाजा इसे जांचने में ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी।
विज्ञापन
कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि परास्नातक की सेमेस्टर की कॉपियों को प्रयोग के तौर पर ऑनलाइन चेक कराने की तैयारी है। इस दिशा में काम चल रहा है। ऑनलाइन प्रक्रिया में कई फायदे हैं। समय की बचत तो है ही, पारदर्शिता भी रहेगी। रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा।