{"_id":"670cb77ca41e54323e053982","slug":"digital-arrest-of-gorakhpur-mmmut-student-started-blackmailing-with-photos-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अरेस्ट: जालसाज ने कहा, शरीर के इस हिस्से पर है टैटू..पहचान के लिए निशान दिखाओ- और करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अरेस्ट: जालसाज ने कहा, शरीर के इस हिस्से पर है टैटू..पहचान के लिए निशान दिखाओ- और करने लगा ब्लैकमेल
Mon, 14 Oct 2024 11:47 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:47 AM IST
सार
पीड़ित छात्रा ने बताया कि थोड़ी-थोड़ी देर में दो वीडियो काल आए। दूसरे जालसाज ने वीडियो कॉल किया। उसने कहा-तुम्हारे चेस्ट और आंख पर टैटू है, दिखाओ और धमकाकर कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसने निर्वस्त्र कर फोटो ले लिए। फिर उसके बदले एक लाख रुपये की और मांग की जाने लगी।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झूठे केस की धौंस देकर डिजिटल अरेस्ट कर वसूली के मामले तो कई सामने आए, लेकिन अब जालसाज इज्जत से भी खेल रहे हैं। ताजा मामला कैंट इलाके का है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में पढ़ने वाली नगालैंड की एक छात्रा को फोन कर पहले बैंक लोन न चुकाने पर केस दर्ज होने की जानकारी देकर 38 हजार रुपये वसूले फिर शरीर पर टैटू होने की बात कहते हुए निर्वस्त्र कर उसका फोटो ले लिया।
अब उसी फोटो के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल किया जा रहा है। कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने शनिवार को केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह नगालैंड के दीमापुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में एमएमएमयूटी में पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि 10 अक्तूबर को 11:30 बजे उसके मोबाइल फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा- मैं एसबीआई से बोल रहा हूं।

डिजिटल अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
आपने एक लाख रुपये का लोन लिया है, जिसे जमा नहीं किया है। इस वजह से आप पर केस दर्ज कराया गया है।
छात्रा ने बताया कि उसने लोन नहीं लिया है। थोड़ी ही देर बाद फिर एक कॉल आया। इस बार फोन करने वाले ने वीडियो कॉल कर खुद को हैदराबाद पुलिस का अफसर बताया। वर्दी में दिख रहे शख्स ने बताया कि उसके खिलाफ हैदराबाद के थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। फिर बेल करने के नाम पर उससे 38 हजार 132 रुपये की मांग की गई। डरी होने की वजह से छात्रा ने रुपये भेज दिए।
फिर दूसरे ने वीडियो कॉल किया। उसने कहा-तुम्हारे चेस्ट और आंख पर टैटू है, दिखाओ और धमकाकर कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसने निर्वस्त्र कर फोटो ले लिए। फिर उसके बदले एक लाख रुपये की और मांग की जाने लगी।
अब पीड़िता ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।