फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diesel started being available after noon due to the intervention of the administration.

Gorakhpur News: डीजल नहीं मिलने के विरोध में लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Diesel started being available after noon due to the intervention of the administration.
कोनी स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर सुबह नाराज किसानों की सड़क जाम की कोशिश का फोटोदूसरा दोपहर
जगदीशपुर (गोरखपुर)। पिपराइच क्षेत्र के कोनी स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की सुबह डीजल न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन के आदेश पर दोपहर बाद डीजल मिलना शुरू हुआ, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे स्थानीय किसान खेती के कार्यों के लिए डीजल लेने पहुंचे थे। पंप कर्मचारियों ने उन्हें डीजल देने से मना कर दिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर ज्ञानेंद्र सिंह बताया कि पंप पर मौजूद 1500 लीटर डीजल केवल एनएचएआई की गाड़ियों के लिए आरक्षित है। उन्होंने शासन के आदेश का हवाला देते हुए किसानों को तेल न दे पाने की बात कही।
विज्ञापन

डीजल न मिलने से भड़के किसानों ने पंप कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि इस समय खेती के कार्य जोरों पर हैं। डीजल के बिना उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी, जिससे भुखमरी का संकट खड़ा हो सकता है। आक्रोशित किसान हाईवे पर पहुंच गए और जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बाद पंप मैनेजर ने बताया कि किसानों के लिए डीजल की उपलब्धता के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात हुई है और जल्द ही सभी को तेल मिलेगा। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसानों को शांत कराया। आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वाहनों की लंबी कतार लग गई, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद किसानों को डीजल मिलना शुरू हो गया, जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed