{"_id":"5f26ab3973263c3d58102f77","slug":"dialysis-of-corona-patients-started-in-brd-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर बीआरडी में शुरू हुई कोरोना मरीजों की डायलिसिस, अब नहीं होगी कोई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर बीआरडी में शुरू हुई कोरोना मरीजों की डायलिसिस, अब नहीं होगी कोई परेशानी
Sun, 02 Aug 2020 05:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 02 Aug 2020 05:32 PM IST
सार
- तीन डायलिसिस मशीन की यूनिट कोरोना मरीजों के लिए लगाई गई
- डायलिसिस के लिए मरीजों को नहीं होना होगा परेशान
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में डायलिसिस वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को अब डायलिसिस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संक्रमित मरीजों के लिए तीन डायलिसिस मशीन की यूनिट लगाई गई है। इन मशीनों से रोजाना तीन लोगों की डायलिसिस भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अब तक नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की डायलिसिस भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के साथ यूनिट भी जल्द ही बढ़ाई जा सकती है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लेवल-टू और थ्री के मरीज भर्ती हो रहे हैं। लेवल-टू के 140 बेड और लेवल थ्री के 40 बेड बनाए गए हैं। इन बेडों की संख्या पिछले एक माह से ही लगातार फुल ही चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
गोरखपुर में बढ़ रहे हैं मरीज
ऐसे में गंभीर मरीजों को रेफर करने की होड़ भी बीआरडी में लगी हुई है। लोग भी बीआरडी में भर्ती होना चाह रहे हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
यही वजह है कि गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने डायलिसिस मशीन की तीन यूनिट लगाई है। मशीन लगने के बाद नौ लोगों की डायलिसिस भी हो चुकी है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि डायलिसिस मशीन की तीन यूनिट लगाई गई है। मरीजों की डायलिसिस भी शुरू हो गई है।
यही वजह है कि गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने डायलिसिस मशीन की तीन यूनिट लगाई है। मशीन लगने के बाद नौ लोगों की डायलिसिस भी हो चुकी है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि डायलिसिस मशीन की तीन यूनिट लगाई गई है। मरीजों की डायलिसिस भी शुरू हो गई है।