फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dhanteras 2021 date shubh muhurt of Dhanteras festival will become special with Dhata Maha Udayik Yoga

Dhanteras 2021: धाता महा औदायिक योग से खास बनेगा धनतेरस पर्व, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Sat, 30 Oct 2021 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Oct 2021 02:04 PM IST
सार

पंडित शरद चंद्र मिश्र बताते हैं कि धनतेरस के दिन से ही पांच दिनों के दीप पर्व की शुरुआत होती है। धनतेरस पर्व कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 date shubh muhurt of Dhanteras festival will become special with Dhata Maha Udayik Yoga
धनतेरस 2021। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिवसीय दिवाली पर्व के तहत धनतेरस का पर्व दो नवंबर को मनाया जाएगा। वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार दो नवंबर को द्वादशी तिथि का मान सुबह आठ बजकर 35 मिनट तक, इसके बाद संपूर्ण दिन, रात्रि और अगले दिन सुबह सात बजकर 14 मिनट तक त्रयोदशी है। इस दिन वैधृति योग और धाता नामक महा औदायिक योग है। इस योग में खरीदारी करना शुभकारी रहेगा।
विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्र बताते हैं कि धनतेरस के दिन से ही पांच दिनों के दीप पर्व की शुरुआत होती है। धनतेरस पर्व कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसे मुख्य रूप से दो रूपों में मनाया जाता है। पहला धन्वंतरि जयंती और दूसरा धनतेरस। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस दिन आयुर्वेद जगत में धन्वंतरि जयंती उत्सव के रूप में मनाई जाती है। इसी दिन धन के स्वामी कुबेर की भी पूजा की जाती है। इस दिन धातु के बने बर्तनों को खरीदना समृद्धि का सूचक माना जाता है।
विज्ञापन

 
धनतेरस के दिन क्या करें
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन बताते हैं कि धनतेरस के दिन सायंकाल यम के निमित्त दीपदान किया जाता है। ऐसा करने से घर में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। धनतेरस के दिन घर की साफ-सफाई कर आंगन आदि को धोकर रंगोलियां बनाई जाती हैं। मान्यता है कि रंगोलियों से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन होता है। धनतेरस को उधार देना निषिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धनतेरस पर खरीदारी मुहूर्त
  • सुबह 10:35 से 12:00 बजे तक लाभ बेला
  • दोपहर 12:01 से 01:26 तक अमृत बेला
  • शाम 05:32 से 07:46 तक प्रदोष काल
  • रात्रि 9:30 से 12:00 निशीथ काल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed