फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dhaba operator and wife beaten up in Siddharthnagar

Siddharthnagar: ढाबा संचालक और पत्नी को पीटा, 6 नामजद सहित 20 अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 05 Oct 2022 03:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Oct 2022 03:35 PM IST
सार

उसी दौरान उसे भद्दी गाली देने लगे और उससे अभद्रता भी करने लगे। उसके बाद जब मैने इसका विरोध किया कि तो वे लोग मेरे काउंटर पर चढ़ कर मुझे मारने लगे। उसी दौरान मेरी पत्नी तारा देवी व कर्मचारी राजकुमार बीच बचाव करने पहुंचे।

विज्ञापन
Dhaba operator and wife beaten up in Siddharthnagar
demo

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के छतहरा एनएच 730 के किनारे  स्थित शिवशंकर ढाबा पर कस्बे निवासी कुछ लोगों ने मंगलवार रात में ढाबा संचालक की पत्नी सहित एक कर्मचारी को किसी बात को लेकर पीट दिया। तीनों लोग गम्भीर घायल हो गए।  पुलिस ने मामले की जांचकर घायलों शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के छतहरा निवासी बृजमोहन गुप्ता एनएच 730 के किनारे ढाबा चलाते हैं। बृज मोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात में शोहरतगढ़ कस्बे से रिंकू अग्रहरि, अंचल अग्रहरि, जग्गू, अविनाश अग्रहरि, अंकुर वर्मा और  कोको मेरे ढाबा पर खाना खाने के लिए पहुंचे। वे लोग मेरे कर्मचारी को खाना का आडर देने के लिए बुलाए।
विज्ञापन


उसी दौरान उसे भद्दी गाली देने लगे और उससे अभद्रता भी करने लगे। उसके बाद जब मैने इसका विरोध किया कि तो वे लोग मेरे काउंटर पर चढ़ कर मुझे मारने लगे। उसी दौरान मेरी पत्नी तारा देवी व कर्मचारी राजकुमार बीच बचाव करने पहुंचे। तो इन्हें भी मारने पीटने लगे। उसके बाद फोन कर कस्बे से पन्द्रह, बीस लोगों  बुला कर हम लोगों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है। ढाबे पर तोड़ फोड़कर, खाना पीना सब फेक कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस पहुचकर घटना स्थल का जांचकर किया। थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में रिंकू अग्रहरि, अंचल अग्रहरि, जग्गू, अविनाश अग्रहरि, अंकुर वर्मा और कोको सहित अज्ञात 15 से 20 लोगो पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम इन लोगो की तलाश कर रही हैं। मामले में पुलिस की जाच जारी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed