फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DGP UP Special story of Newly DGP Mukul Goyal Also SSP Of Gorakhpur For nine Months

Exclusive: 24 साल पहले गोरखपुर में एसएसपी बनकर आए थे मुकुल गोयल, नौ महीने में हुए आठ एनकाउंटर, कांपने लगे थे अपराधी

Thu, 01 Jul 2021 12:49 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 12:49 PM IST
सार

1997 में गोरखपुर के एसएसपी बनकर आए थे, नौ महीने का कार्यकाल। शातिर लुटेरे राधे व जैस के एकाउंटर के बाद सुर्खियों में आ गए थे मुकुल।
 

विज्ञापन
DGP UP Special story of Newly DGP Mukul Goyal Also SSP Of Gorakhpur For nine Months
डीजीपी मुकुल गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल गोरखपुर में 1997 में एसएसपी रह चुके हैं। उस दौर में अपराध चरम पर था और गैंगवार के साथ ही लूट, डकैती की घटनाएं आए दिन होती थी। तब मुकुल गोयल ने बड़ी खामोशी से कार्यशैली बदली और नौ महीने में आठ एनकाउंटर हुए। इससे अपराधियों के बीच पुलिस की दहशत कायम हो गई। उस समय, डकैती और लूट में बड़ा नाम बन चुके राधे और जैस, गोरखनाथ इलाके में हुए एनकाउंटर में मारे गए थे। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में एसएसपी के तौर पर इनका कार्यकाल करीब 9 महीने का था। कार्यभार संभालने के 16वें दिन ही जैतपुर के पास एनकाउंटर में एक बदमाश मारा गया। इसके बाद अपराधियों पर ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज होने के साथ ही पुलिस की दबिश बढ़ने लगी। बदमाश भाग कर दूसरे जिलों के शरण में गए तो पुलिस ने खोज कर या तो जेल के पीछे भेजा। जिसने भी पुलिस पर गोली चलाई वह मारा गाया।
विज्ञापन


हालात यह हुए कि उस समय के जितने बड़े बदमाश थे, वे पुलिस की गोली के निशाना बने और अपराधियों के बीच पुलिस की एक नई धमक बन गई। अपराधियों को उस समय सत्ता या किसी ताकतवर का शरण नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी को लौटा दिया, बोले- मेरा कर्मचारी खुद मिलेगा

उस समय अपराधियों ने सांठगांठ रखने के संदेह में कई पुलिस वालों को तत्कालीन एसएसपी ने हटाकर पुलिस लाइन में बैठा दिया था। इसी दौरान एक नेता जी दो सिपाहियों की पैरवी लेकर पहुंचे और बताया इनकी अपनी मजबूरी है। इनको उसी थाने पर रहने दिया जाए जहां पर यह पोस्ट है। दोनों उस समय के सबसे मलाईदार चौकी मानी जाने वाली ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर तैनात थे। एसएसपी ने साफ कह दिया था कि अगर सिपाही की जरूरत है तो वह मेरा मातहत है, खुद मिलेगा, आपकी जरूरत नहीं। नेता जी ने अपने रूआब में लेने की कोशिश की थी, लेकिन एसएसपी ने उनको बाहर करा दिया था।
 
ईमानदार छवि के माने जाते हैं गोयल
नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल ईमानदार छवि के माने जाते हैं। जनता से सीधा संवाद रखने के साथ ही यहां पर एसएसपी रहने के दौरान हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर खुद मौके पर जाकर न्याय करने के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed