फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   devotees visit radha krishnas hymns

गीता वाटिका

Wed, 26 Aug 2020 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
devotees visit radha krishnas hymns
राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त
विज्ञापन

गोरखपुर। राधाष्टमी महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को गीता वाटिका में पद रत्नाकर के पदों का गायन किया गया। भक्तों ने समवेत स्वर में भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में केवल वाटिका परिसर के ही श्रद्धालु शामिल थे। बुधवार को राधाष्टमी मनाई जाएगी।
सोमवार को शुरू हुए पद रत्नाकर के अखंड पाठ की सुबह 10 बजे पूर्णाहुति हुई। इसके बाद भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार के पावन कक्ष में श्रद्धालु देर तक मधुर नाम संकीर्तन करते रहे। हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति के सचिव उमेश कुमार सिंहानिया ने बताया कि बुधवार को श्रीराधा प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। सुबह चार बजे से शहनाई वादन, छह बजे से प्रभातफेरी, 7:30 बजे से पावन कक्ष में पद रत्नाकर का गायन होगा।
विज्ञापन

नौ बजे से नेह निकुंज में आरती एवं श्रीगिरिराज परिक्रमा तथा 10:30 बजे से श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर में मधुर नाम संकीर्तन किया जाएगा। 11:58 बजे प्राकट्य की आरती, पूजन-अर्चन व बधाई के पदों का गायन किया जाएगा। सायं 5:30 बजे दीपोत्सव व अन्य कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि भक्तों का मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे में वह घर बैठे फेसबुक लाइव के माध्यम से उत्सव का आनंद लें सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed