फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees flocked to the Gorakhnath Temple on Guru Purnima for the fifth day of the ongoing Ramkatha.

Gorakhpur News: संसाधनों में नहीं, भगवान राम के चरणों में है वास्तविक सुख

Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to the Gorakhnath Temple on Guru Purnima for the fifth day of the ongoing Ramkatha.
गोरखपुर। कथा व्यास आचार्य शांतनु ने कहा कि वास्तविक सुख धन-संपत्ति, भवन, वाहन या अन्य संसाधनों में नहीं बल्कि भगवान राम के चरणों में है। जब मन सांसारिक साधनों से हटकर प्रभु की भक्ति में लग जाता है तभी जीवन में सच्चे आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित सप्तदिवसीय रामकथा के पांचवें दिन सोमवार को आचार्य शांतनु श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान करा रहे थे। उन्होंने कहा कि सुख और दुख जीवन में स्थायी नहीं होते। भगवान राम के वनवास का प्रसंग हमें सिखाता है कि संसार को सुख देने वाले प्रभु को भी धरती पर हाथ का तकिया बनाकर सोना पड़ा। उन्होंने कहा कि रामराज्य का अर्थ समता मूलक समाज है, जहां सबसे निम्न वर्ग के व्यक्ति को भी सम्मान मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। धर्म की विजय केवल नारे लगाने से नहीं बल्कि उसे जीवन में उतारने से होती है। महाराजा हरिश्चंद्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सत्य की रक्षा के लिए उन्होंने अपार कष्ट सहे लेकिन धर्म से विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भगवान को खोजने की आवश्यकता नहीं, सच्चे मन से पुकारने पर वे स्वयं भक्त के पास आते हैं। इस दौरान उन्होंने ''''गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ'''' भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य शांतनु ने कहा कि हंसना सभी रोगों की दवा है। मनुष्य को सदैव मुस्कुराते रहना चाहिए और मधुर वचन बोलने चाहिए। उन्होंने सनातन संस्कृति में बेटियों के सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि केवट ने माता जानकी को पुत्री समान मानकर उतराई के रूप में उनका आभूषण लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परीक्षा से नहीं बल्कि प्रतीक्षा से मिलते हैं। केवट ने 14 वर्षों तक प्रभु की प्रतीक्षा की। गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम ने भी भारद्वाज, वाल्मीकि और अगस्त्य जैसे महर्षियों से मार्गदर्शन लिया। बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है।

संचालन डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर योगी कमलनाथ, महंत रविंद्र दास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री विजय राजभर, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मनीष सिंह, डॉ. प्रदीप राव, दयानंद शर्मा, हरिकेश राम त्रिपाठी, केएम मझवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed