{"_id":"69dab59f0a17614e290985cc","slug":"devnarayan-singh-memorial-cricket-series-2026-concludes-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1286675-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : डीए स्पोर्ट्स ने जीबी क्लब को हराकर सीरीज जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : डीए स्पोर्ट्स ने जीबी क्लब को हराकर सीरीज जीती
विज्ञापन
गोरखपुर। स्व. देवनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट सीरीज-2026 के तहत सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंतिम मुकाबले में डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीबी क्लब को 15 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। पांच मैचों की सीरीज में डीए स्पोर्ट्स ने 4-1 से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीए स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। टीम की ओर से अनुराग सिंह ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। कप्तान शौर्य अभिषेक पांडेय ने 29, यज्ञ साहनी ने नाबाद 20, युवराज मौर्य ने 19 और अशफाक खान ने 18 रन का योगदान दिया। जीबी क्लब की ओर से सौरभ शर्मा ने चार विकेट झटके, जबकि अमित सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। राघवेंद्र और आरव पांडेय को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी क्लब की टीम 37.2 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अनंत त्रिपाठी ने 29, आरव पांडेय ने 27, राहुल साह ने 26, पीयूष कुमार ने 23, आदित्य शर्मा ने 14 और युवराज वर्मा ने 11 रन बनाए। डीए स्पोर्ट्स की ओर से अशफाक खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। अरशद, दीपक यादव और शशांक यादव को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
अशफाक खान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार क्रिकेट कोच दुर्गेश सिंह ने प्रदान किया। सीरीज में अशफाक खान को मैन ऑफ द सीरीज, आदित्य शर्मा को बेस्ट बैटर और सौरभ शर्मा को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में कोच दुर्गेश सिंह और शैलेंद्र यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।