{"_id":"60b8a77a8ebc3e866132d1ca","slug":"development-of-32-villages-included-in-municipal-corporation-will-be-done-from-250-crores-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नगर निगम में शामिल 32 गांवों का 250 करोड़ से होगा विकास, व्यावसायिक भवनों से वसूला जाएगा कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नगर निगम में शामिल 32 गांवों का 250 करोड़ से होगा विकास, व्यावसायिक भवनों से वसूला जाएगा कर
Thu, 03 Jun 2021 03:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Jun 2021 03:28 PM IST
सार
नगर निगम की ओर से तैयार किया जा रहा है प्रोजेक्ट, विकास के बाद निर्धारित होगा टैक्स। इस सीमा में आने वाले व्यावसायिक भवनों से जल्द ही वसूल किया जाएगा कर।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम में शामिल 32 गांवों का 250 करोड़ की लागत से विकास होगा। नगर निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे पूरा हो जाने के बाद इन गांव में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए नगर निगम की ओर से प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। अगर यह राशि कम पड़ेगी तो शासन से भी मांग की जाएगी।
नगर निगम के बाहरी इलाकों के 32 ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। अब ये सारे 32 गांव नगर निगम का हिस्सा हैं। सुविधा के दृष्टिकोण से नगर निगम प्रशासन ने इन गांवों को सटे हुए वार्डों के साथ अटैच कर दिया है। जब सर्वे का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद निर्धारित होगा कि वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी होगी या इन्हें विभिन्न वार्डों के साथ जोड़ दिया जाएगा। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि वार्डों की संख्या को
बढ़ाकर 80 कर दिया जाए। इसके लिए नगर निगम की ओर से सर्वे का काम तेजी से चल रहा है।
नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह का कहना है कि नगर निगम में शामिल इन 32 गांवों में सड़क, नाली, बिजली, पानी, सीवर लाइन जैसी मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम करीब 250 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। अगर इतनी राशि कम पड़ती है तो शासन से और राशि की मांग की जाएगी। हमारी कोशिश रहेगी कि नगर निगम में शामिल इन गांवों में वे सारी सुविधाएं उपलब्ध हों जो नगर निगम के अन्य वार्डों में उपलब्ध हैं।

इन गांवों के लोगों को देना होगा टैक्स
नगर आयुक्त ने बताया कि इन गांव के लोगों को भी नगर निगम के वार्डों के लोगों की तरह टैक्स देना होगा। हालांकि इनसे टैक्स की वसूली तब होगी जब इन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं। वार्डों में सैनिटाइजेशन एवं सफाई का कार्य शुरू भी करा दिया गया है। साथ ही सर्वे का काम ही चल रहा है। इसके बाद टैक्स संबंधी निर्धारण होगा। हालांकि इन गांवों में कॉमर्शियल इस्तेमाल किए जाने वाले भवन हैं उन सभी से जल्द ही टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन व्यावसायिक भवनों के द्वारा सड़क के किनारे काफी गंदगी भी फैलाई जा रही है। गुलरिहा के पास एक फोर व्हीलर एजेंसी से सड़क किनारे कूड़ा बिखेरने पर जुर्माना भी वसूला गया है।
नगर निगम में शामिल हुए हैं ये 32 गांव
सिक्टौर तप्पा हवेली, रानीडीहा, खोराबार उर्फ सूबा बाजार, जंगल सिकरी, भरवलिया बुजुर्ग, कजाकपुर, बड़गो, मनहट, गायघाट बुजुर्ग, पथरा, रानीबाग, सेमरा देवी प्रसाद, गुलरिहा, मुडिला उर्फ मुंडेरा, मिर्जापुर तप्पा खुटहन, करमहा उर्फ कम्हरिया, जंगल तिकोनिया नंबर एक, जंगल बहादुर अली, नुरुद्दीन चक, चकरा सेयम, रामपुर तप्पा हवेली, सेंदुली बेंदुली, कठवतिया उर्फ कठउर, पिपरा तप्पा हवेली, झरवा, हरसेवकपुर नंबर दो, लक्ष्मीपुर तप्पा कस्बा, उमरपुर तप्पा खुटहन, जंगल हकीम नंबर दो और संझाई