फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Details of education and health expenditure sought from urban local bodies.

Gorakhpur News: नगर निकायों से शिक्षा-स्वास्थ्य खर्च का मांगा ब्योरा

Sat, 05 Sep 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Details of education and health expenditure sought from urban local bodies.
गोरखपुर। स्थानीय निकाय निदेशालय ने प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों से शिक्षा एवं स्वास्थ्य मद में किए गए खर्च की विस्तृत जानकारी मांगी है। गोरखपुर नगर निगम से भी ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन


महालेखाकार कार्यालय की ओर से शहरी स्थानीय निकायों के व्यय से संबंधित सूचनाएं मांगे जाने के बाद निदेशालय ने निकायों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निकायों से वर्ष 2023-24 के बजट और वास्तविक व्यय का ब्योरा मांगा गया है। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य मद में स्वीकृत बजट के साथ किए गए वास्तविक खर्च की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही कोविड की रोकथाम, उपचार और बचाव में ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मृत कार्मिकों का भी ब्योरा मांगा गया है। निकायों को बताना होगा कि कोविड ड्यूटी के दौरान कितने कार्मिकों की मृत्यु हुई और उनके कितने आश्रितों को अनुग्रह राशि दी गई। सामान्य ड्यूटी के दौरान मृत कार्मिकों को आर्थिक सहायता देने के लिए विभाग में क्या प्रावधान है, इसकी जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन


निदेशालय ने कोविड ड्यूटी के दौरान मृत कार्मिकों के आश्रितों की ओर से न्यायालय में दायर किए गए मामलों की जानकारी भी मांगी है। यदि कोई वाद दायर हुआ है तो उसकी अद्यतन स्थिति भी बतानी होगी। सभी सूचनाएं निर्धारित ई-मेल पर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed