फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Despite four notices, 112 colleges did not give details

Gorakhpur News: चार नोटिस के बावजूद 112 कॉलेजों ने नहीं दिया ब्योरा

Sun, 19 May 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Despite four notices, 112 colleges did not give details
- 241 कॉलेज अब तक दे चुके हैं तीन वर्षों में जमा धन का विवरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पिछले तीन साल ब्योरा न देने पर 112 कॉलेजों को पांचवा नोटिस दिया है। इसमें उन्हें चेतावनी दी गई कि ब्योरा नहीं देने वाले कॉलेजों में सत्र 2024-25 में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। संबद्धता व अन्य आवेदनों पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों से छह अप्रैल को पत्र लिखकर सत्र 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में विभिन्न मद में जमा किए धन का विस्तृत ब्योरा 15 अप्रैल तक मांगा था। पहली नोटिस पर 11 कॉलेजों ने ही इसे उपलब्ध कराया। इसके बाद बाकी कॉलेजों के प्रबंधकों व प्राचार्यों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 16 अप्रैल को रिमाइंडर भेजा था। रिमाइंडर भेजने पर 89 और कॉलेजों ने ब्योरा दे दिया था। दूसरी बार 27 अप्रैल को रिमाइंडर भेजकर छह मई तक ब्योरा मांगा गया था। तब 80 कॉलेजों ने ब्योरा दिया। चौथी नोटिस भेजकर 15 मई तक ब्योरा मांगने पर 68 कॉलेजों ने ब्योरा दिया। कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने अब 16 मई को शेष कॉलेजों को नोटिस भेजकर 24 मई तक ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

इसमें किस सत्र में कक्षा यूजी, पीजी, वार्षिक, सेमेस्टर, सीबीसीएस में कितने विद्यार्थी थे? कितने छात्र संस्थागत व व्यक्तिगत थे? जमा धनराशि, चालान संख्या (साक्ष्य सहित), ट्रांजेक्शन का माध्यम (साक्ष्य सहित) जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed