फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Designs for the bridge and underpass are complete.

Gorakhpur News: पुल और अंडरपास का डिजाइन तैयार

Mon, 03 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Designs for the bridge and underpass are complete.
महराजगंज। घुघली से महराजगंज-वाया आनन्दनगर तक प्रस्तावित रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कार्यदायी संस्था ने साइट के निरीक्षण का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों से रेलवे ट्रैक गुजरेगा वहां सर्वे कर मिट्टी की गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था और भूमि समतलीकरण का परीक्षण किया जा रहा है। प्रस्तावित ट्रैक पर बनने वाले पुल और अंडरपास के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग की ओर से घुघुली से महराजगंज तक 24.8 किमी तक पुल, अंडरपास और ट्रैक बिछाने की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। संबंधित एजेंसी की टीम लगातार साइटों का निरीक्षण कर रही है। रेलवे विभाग की नामित एलसी (लेवल क्रॉसिंग) की ओर से जिन स्थानों पर पुल और अंडरपास का निर्माण होना है, वहां के ड्राइंग और डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन पुलों को तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्लांट के शुरू होते ही रेल लाइन निर्माण की रफ्तार और बढ़ जाएगी। टीम ने घुघुली से लेकर महराजगंज तक रेलवे ट्रैक के प्रस्तावित मार्ग, पुल और अंडरपास निर्माण स्थलों का विस्तृत सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा मानकों और भूमि उपयोग की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि कार्य की दिशा और गुणवत्ता अपेक्षानुसार है, केवल कुछ स्थानों पर समतलीकरण कार्य को और मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed