फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy Chief Minister will come today and will inspect CHC

Gorakhpur News: आज आएंगे उप मुख्यमंत्री, सीएचसी का करेंगे निरीक्षण

Thu, 17 Apr 2025 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will come today and will inspect CHC
- उम मख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

उनवल। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को खजनी तहसील अंतर्गत हरनही सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। उम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएचसी भवन की रंगाई-पुताई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।


निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ग्राम गाजर के नरसिंह निवासी दयाशंकर राम त्रिपाठी के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश, मंडल और जनपद स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। उपजिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे तैयारियों में कोई कमी न रखें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed