{"_id":"6337b347d8361b38ac5833ab","slug":"deputy-chief-minister-brijesh-pathak-worshiped-mahayogi-guru-gorakhnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महायोगी गुरु गोरखनाथ के किए दर्शन, मंदिर का भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महायोगी गुरु गोरखनाथ के किए दर्शन, मंदिर का भ्रमण किया
Sat, 01 Oct 2022 12:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:14 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज प्रातः काल गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
बृजेश पाठक ने महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गोरखपुर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी नेता और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज प्रातः काल गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर भ्रमण के साथ ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्प चढ़ाए।
बता दें कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार की देर शाम गोरखपुर आए और क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी नेता व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की।
क्षेत्रीय कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाते गोरखपुर विकास का मॉडल बना है। इसमें कुछ हमारा योगदान हो जाए तो खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि है। उपमुख्यमंत्री ने व्रत रखा है, फिर भी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं। गोरखपुर मंडल के कुछ जिलों से दौरा करके गोरखपुर आए हैं।