फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   deputy chairman election meeting of municipal corporation scheduled for January 27

BJP के अजय राय बने गोरखपुर के उपसभापति, मेयर ने हाथ उठाकर कराया चुनाव

Mon, 27 Jan 2020 01:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
deputy chairman election meeting of municipal corporation scheduled for January 27
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
भाजपा के अजय राय बने नगर निगम के उपसभापति बने। निर्दलीय कार्यकारिणी सदस्य आनंद वर्धन सिंह के समर्थन के बाद पांच के मुकाबले सात वोटों से अजय राय उपसभापति चुने गए।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने चुनाव की कार्यवाही प्रारंभ करने की घोषणा की।
विज्ञापन


मनु जायसवाल ने भाजपा के अजय राय को उपसभापति बनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं सपा के सबी कुमार चौहान ने रमेश यादव के लिए उपसभापति के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद मेयर ने हाथ उठाकर चुनाव की घोषणा कराने की घोषणा की। अजय राय को भाजपा के मनु जायसवाल, आलोक सिंह विशेन, रामभुआल कुशवाहा, राजेश तिवारी, अभिषेक निषाद के अलावा निर्दल आनंदवर्धन सिंह का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सपा के रमेश यादव को सपा के सबी कुमार चौहान, शकुन मिश्रा, रमेश यादव और उजैर अहमद के अलावा कांग्रेस पार्टी के संजीव सिंह सोनू का समर्थन मिला। पांच के मुकाबले सात वोट से अजय राय उपसभापति चुने गए। बहुमत के आधार पर अजय राय चुने गए। ऐसे में मेयर के वोट की नौबत ही नहीं आयी।

:: मेयर ने दी बधाई, बगल में उपसभापति की कुर्सी पर बिठाया

उपसभापति के चुने के बाद मेयर सीताराम जायसवाल ने अजय राय को बधाई दी। इसके बाद उन्हें अपने बगल में उपसभापति की कुर्सी पर बैठने का निर्देश दिया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों समेत नगर निगम के तमाम अधिकारियों ने अजय राय को उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी।

:: दो बार से हैं पार्षद
सिविल लाइंस वार्ड के अजय राय दो बार से नगर निगम में पार्षद हैं। 2012 में सपा से पार्षद चुने गए थे। इस चुनाव में उन्होंने सपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed