{"_id":"63fb49bcecbb6690060185b6","slug":"deoria-rpf-jawan-died-of-current-went-to-catch-oil-theft-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: तेल चोरों को पकड़ने के लिए गए आरपीएफ जवान की करंट से मौत, चोर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: तेल चोरों को पकड़ने के लिए गए आरपीएफ जवान की करंट से मौत, चोर फरार
Sun, 26 Feb 2023 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:39 PM IST
सार
वाराणसी जनपद के लोहटा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सुधीर सिंह 38 वर्ष पुत्र तेज बहादुर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर दो साल से तैनात थे।
विज्ञापन
मृतक जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया के बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास तेल डिपो के यार्ड में रविवार को तेल चोरों को पकड़ने के लिए गए एक आरपीएफ जवान की एचटी लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि चोर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर वाराणसी के कमांडेट ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी जनपद के लोहटा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सुधीर सिंह 38 वर्ष पुत्र तेज बहादुर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर दो साल से तैनात थे। किसी ने सूचना दिया कि डीजल और पेट्रोल भरे बैगन से चोर तेल निकाल रहे है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर यार्ड में तो उनको चोर बैगन में पाइप लगाकर तेल चुराते नजर आएं। पकड़ने के लिए वह बैगन पर चढ़े तो एचटी लाइन के चपेट में आ गए और मौके पर मौत हो गई। आरपीएफ निरीक्षक मनभरन ने बताया कि चोर फरार हो गए है। सिपाही की मौत के मामले आला अफसरों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन